जोमेटो बॉय बनकर पुलिस ने पकड़ा ठगी का मास्टरमाइंड:आर्मी अफसर से की थी 31 लाख की ठगी, क्राइम सीरियल देखकर आया आइडिया

ग्वालियर के एक आर्मी ऑफिसर से 31 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग सागर कौरव को राज्य साइबर जोन ग्वालियर की टीम ने इंदौर से गिरफ्तार किया। सागर कौरव पिछले पांच महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन साइबर सेल की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर उसकी रेकी की। तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद इंदौर में आरोपी को पकड़ लिया गया। ग्वालियर के मुरार कैंट निवासी आर्मी ऑफिसर को अक्टूबर 2023 में एक कॉल आया था, जिसमें ठग ने खुद को शेयर मार्केट रिसर्चर बताकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस लालच में फंसकर आर्मी ऑफिसर ने धीरे-धीरे 31 लाख रुपए निवेश कर दिए। बाद में जब उसने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो पैसे नहीं निकले। उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने राज्य साइबर सेल में शिकायत की। क्राइम सीरियल्स देखकर ठगी का आइडिया बीएससी साइंस से हैं ग्रेजुएट सागर कौरव, जो पहले खुद को सागर राठौर बताता था, भिंड के दबोह का रहने वाला है। वह और उसकी गैंग ने इंदौर में कॉल सेंटर चला रखा था। सागर ने पुलिस को बताया कि उसने क्राइम सीरियल्स देखकर ठगी के इस रैकेट का आइडिया लिया था। उसकी गैंग के पांच सदस्य- रोहित जादौन, ऋषभ ओझा, दीपक शर्मा, ऋषभ शर्मा और अरुण शर्मा- भी इंदौर और भिंड से हैं। ठगी की टाइमलाइन जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर गिरफ्तार किया
साइबर सेल की टीम ने सागर कौरव की गिरफ्तारी के लिए पांच महीने तक लगातार उसे ट्रैक किया। जब पुलिस को यह सूचना मिली कि सागर इंदौर में छिपा हुआ है, तो इंदौर पहुंचकर पुलिस ने उसे जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर ट्रैक किया और तीन दिन बाद उसे गिरफ्तार किया। अन्य राज्यों में चल रहे ठगी के रैकेट्स का खुलासा होगा पुलिस अब सागर कौरव से पूछताछ कर रही है। सागर के खिलाफ ग्वालियर में यह पहला मामला था, लेकिन उसकी गैंग के अन्य ठगी रैकेट की जानकारी भी मिल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से और ठगों का भी पता चलेगा और अन्य राज्यों में चल रहे ठगी के रैकेट्स का खुलासा होगा। इस मामले में पुलिस ने सागर कौरव और उसकी गैंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *