ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश:पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन में छात्रों एवं विद्वज्जनों को सम्बोधित करेंगे।आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा आदि शंकराचार्य जन्मोत्सव समारोह 28 अप्रैल 25 से 2 मई 25 को ओंकारेश्वर में मनाया जायेगा जिसमें देश विदेश के अद्वैत वेदांत के उद्भट विद्वान भाग लेंगे | इस समारोह में भाग लेने के लिए न्यास की तरफ से पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण ब्रजेश कुमार मिश्र को भी आमंत्रित किया गया है | दि 2 मई 25 को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की जन्मजयन्ती समारोह में भाग लेने के उपरान्त वे दि. 5 मई 25 को महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर छात्रों एवं विद्वज्जनों को सम्बोधित करेंगे | उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण ब्रजेश कुमार मिश्र प्राचीन भारतीय ज्ञान विज्ञान पर देश विदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अपना व्याख्यान देते रहते हैं।
