आतंकवाद पर आपरेशन सिंदूर मिशाईल स्ट्राइक की अखिल भारतीय चाणक्य परिषद अयोध्या धाम ने की सराहना

ब्यूरो चीफ:-इन्द्रेश यादव (आस्था)

अयोध्या / उत्तर प्रदेश:अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एंवम श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपानिधान तिवारी ने कहा की एकबार फिर सच साबित हो गया पी एम के 56 इंच के सीने का जुमला ।
विश्व में आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने का बीड़ा उठाने वाले भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने 56 इंच के सीने को साबित कर दिया है कि आतंकवाद का फन कुचलकर ही उसका समूल नाश किया जा सकता है ।यह पाकिस्तान की विगत 7 मई की रात में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना ने एयर स्ट्राइक करके भारी संख्या में आतंकियों को मौत के घाट उतारकर उनके आंतकी ठिकानों को ध्वस्त करने की कार्यवाही को पूरे विश्व में मुक्त कंठ से सराह रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चट्टान की तरह अटल इरादा रखने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी टीम ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है उनकी डिक्शनरी में आतंकवाद की कोई जगह नहीं इससे पाकिस्तान और आतंकवाद पोशित देशो को सबक लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *