संवाददाता:रामसहाय
सुलतानपुर/उत्तर प्रदेश : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुलतानपुर में रोगी कल्याण समिति का गठन किया गया है। रोगी कल्याण समिति में जिलाधिकारी द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी व संघ से जुड़े कुटुम्ब प्रबोधन विभाग संयोजक डॉ जेपी सिंह कों सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी व जिले के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी सिंह को रोगी कल्याण समिति का सदस्य नामित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला मंत्री मनोज मौर्य, इन्द्रदेव मिश्रा,भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,डॉ राम चरित पाण्डे समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।
भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य तथा सदस्यों में सीएमओ,सीएमएस,वित्त नियंत्रक व जिलाधिकारी की ओर से नामित दो गैर सरकारी सदस्य होते हैं।रोगी कल्याण समिति गठित होने पर रोगियों से मिलने वाला युजर्स चार्ज अब रोगियों की बेहतरी के लिए खर्च किया जा सकेगा।
