मातृ दिवस पर मलिन बस्ती के बच्चों की माँ बनी सरिता,घासीगंज मे फिर शुरू हुई निःशुल्क कक्षाएं

ब्यूरो चीफ:- बिपिन कुमार द्विवेदी

सामाजिक संगठनों के सहयोग से तीन महीने तक प्राथमिक शिक्षा देकर स्कूलों मे दिलाएंगी प्रवेश

सुलतानपुर/ उत्तर प्रदेश:. मातृ दिवस पर शहर के मलिन बस्ती मे रविवार से निःशुल्क कक्षा की शुरुआत हुई. यहाँ के गरीब बच्चों के जीवन मे शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए सरिता यादव माँ के रूप मे आगे आई है.शहर के घासीगंज मुहल्ले की मलिन मे फिर से सरिता की निःशुल्क कक्षा विधिवत शुरू कर दी गई. इस अवसर पर, आदर्श सेवा संस्थान के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे. सबने निःशुल्क कक्षा संचालन मे सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। बाल कल्याण समिति की सदस्य मजिस्ट्रेट व कक्षा की संचालिका सरिता यादव ने बताया कि पिछले वर्ष से शुरू हुई निःशुल्क कक्षा के दर्जन भर बच्चों को समाज सेवी अभिषेक सिंह व गायत्री परिवार के सहयोग से स्कूल मे प्रवेश दिलाया गया था। इस बार अभी तक दस बच्चों का नव प्रवेश लिया है इन्हे भी प्राथमिक ज्ञान देकर स्कूल मे भर्ती कराने का प्रयास किया जायेगा। उनके इस कार्य मे भारत विकास परिषद के प्रवीण अग्रवाल का भी सहयोग है। बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान के लिए अमेरिका के शिक्षा प्रेमी डी के सिंह का भी सहयोग मिलता है. इस अवसर पर आदर्श सिंह यादव अत्रि यादव भावना यादव..आभा ,मंजू, समीर अंकिता,तुइशा आदि उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *