बिजनौर में अजगर ने चीतल को निगला, VIDEO:14 फीट लंबे अजगर को वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सैंडल बांध के जंगल में छोड़ा

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर स्थित कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में शुक्रवार को एक बर्मीज अजगर ने चीतल का शिकार कर लिया। यूनियन कार्यालय के पास आवासीय क्षेत्र में हुई इस घटना को स्थानीय लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदर पाल के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी एन के रूवाली के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने पहले भीड़ को घटनास्थल से दूर किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर सैंडिल बांध क्षेत्र के घने जंगलों में छोड़ दिया। करीब 14 फीट लंबे और 40-50 किलो वजनी इस अजगर की घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा महेश जोशी, वन्यजीव रेस्क्यूर दीपक कुमार, वन आरक्षी बब्लू बोरा, वनकर्मी सईम अंसारी, महताब असवाल और अकमल शफी शामिल थे। अजगर द्वारा चीतल का शिकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *