सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय “राजबाबू” बगियागांव चौराहे से निकाली तिरंगा यात्रा,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी

सुल्तानपुर/ उत्तर प्रदेश:सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय “राज बाबू” विधानसभा क्षेत्र में आपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में रविवार को बगियागांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग नारा लगाते हुए आगे चल रहे थे।। भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता और देशभक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के सम्मान में आयोजित की गई। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा के समापन में विधायक ने कहा कि जब भी युद्ध होता है देश के लोग भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। इस बार भी हम देश के साथ हैं, यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी है। आज की तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न है। इस यात्रा के माध्यम से हम एक स्पष्ट संदेश देना चाहते थे कि हम भारत माता और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं किसी भी परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े होने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *