अम्बेडकरनगर: चेयरमैन टांडा शबाना नाज़ के खिलाफ विरोध हुआ तेज

सभासदों के साथ ही समाजसेवी भी हुए एकजुट, नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार का कर रहे है विरोध

टांडा अम्बेडकरनगर । नगर पालिका परिषद टांडा की चेयरमैन शबाना नाज़ के खिलाफ सभासदों का विरोध तेज हो गया है। नाराज चल रहे सभासदों के एक गुट के साथ समाजसेवी भी अब मैदान में उतर आये है और पालिकाध्यक्ष के भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हो रहे है दोनों लोगों ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए। सभासदों की ओर से मोहम्मद जाहिद ने नेतृत्व करते हुए कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनसमस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। पालिकाध्यक्ष केवल कमीशन खोरी में मस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष करीब 10 लाख रुपये की बिजली सामग्री की खरीद की गई, लेकिन अब तक कहीं भी कोई लाइट नहीं लगाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वह सामग्री कहां गई और इसका उपयोग क्यों नहीं हुआ यह गम्भीर प्रश्न है चेयरमैन से इस पर जवाब देने की मांग की गई है।
सभासद मोहम्मद जाहिद ने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र में निर्माण और जनसमस्याओं से जुड़े कई कार्यों के लिए सभासदों ने अपने लेटर पैड पर आवेदन देकर चेयरमैन को अवगत कराया था, लेकिन आज तक न तो कोई कार्य शुरू हुआ और न ही चेयरमैन की ओर से कोई जवाब मिला और उल्टा उनको ही विकास विरोधी कहा जाता है जबकि चेयरमैन को विकास से कोई लेना देना नहीं है वह केवल बजट पास कर पैसा कमाना चाहती है उनको जनता के हित से कोई मतलब नहीं है ।उन्होंने पूछा कि जब निर्माण हुआ ही नहीं तो आवंटित राशि कहां खर्च की गई?
इसके साथ ही सभासदों ने नगर पालिका के दुकानो के सिकमी किरायेदारों के आवंटन में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के करीबी लोगों द्वारा किरायेदारों से दुकान दिलाने के नाम पर अवैध लेनदेन किया गया है।
सभासदों ने कहा कि वे जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और नगर की समस्याओं को हर मंच पर उठाएंगे। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से इन सभी मामलों की जांच कराने और पारदर्शिता बरतने की मांग की।वही प्रेसवार्ता में उपस्थित समाजसेवी डॉ अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि पालिक में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और पालिकाध्यक्ष कहती है कि जिनको हिसाब लेना है वह नगर पालिका आकर हिसाब किताब ले ले लेकिन उन्होंने कहा कि मैं 3 माह से एक जनसूचना नगर पालिका के खर्च की मांगी है लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई तो वह खर्च का हिसाब किताब कैसे देंगी साथ ही उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष जब बहुमत के आधार पर बजट पास कर ले रही है तो जनता के हित के लिए हाउस टैक्स और वाटर टैक्स क्यों नहीं कम कर रही है उसकी स्थगित क्यों कर दिया गया जबकि वह जनता का सबसे अहम मुद्दा था इसके साथ ही उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर कई गम्भीर आरोप लगाए और जांच की माँग की गई ।प्रेस वार्ता में सभासद मोहम्मद नदीम, पूनम सोनी पुष्पा देवी नवाब साबरी शाहीन अख्तर फिरोज जहां जमाल कामिल राजू मोहम्मद अशरफ मेहरून निशा शकील अहमद के साथ समाजसेवी अंकित श्रीवास्तव भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *