अकवाबाद टोल प्लाजा पर ‘एक पौधा मां के नाम 2.O’ अभियान की शुरुआत

उन्नाव- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्नाव लालगंज हाइवे प्राइवेट लिमटेड के Akwabad टोल पर एक पौधा मां के नाम योजना के तहत 200 पौधें लगाए गए। उन्नाव लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौधारोपण अभियान चलता रहेगा। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अकवाबाद टोल पर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर NHAI अधिकारी टेक मैनेजर मोहम्मद जैद,RE नीरज कुमार सिंह,उन्नाव लालगंज हाइवे मार्ग का संचालन कर रही हाइवे कंसेशन कंपनी के प्रबंधक सैंथिल अरुण कुमार, मेंटिनेंस मैनेजर प्रवीण पंगल,सेफ्टी मैनेजर आनंद मोहन सिंह ,साइट मैनेजर सतीश सिंह, टोल ऑपरेशन मैनेजर गिरधर सिंह, सी आर ओ दीपक सिंह, डॉ अरविंद द्विवेदी उन्नाव लालगंज हाइवे परिवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। अभियान की शुरुआत मैनेजर टेक मोहम्मद जैद के हाथों से पौधा लगाकर किया। मैनेजर टेक सर ने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस और NHAI की थीम 2025 प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने और एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *