समर कैंप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालामऊ के बच्चों का लाजबाव प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ: इन्द्रेश यादव (आस्था)

अयोध्या :-जनपद अयोध्या के मसौधा शिक्षाक्षेत्र के उच्च प्राथमिक शिवालामऊ में समर कैम्प में प्रतिदिन अनेक गतिविधियों क्रियान्वित की जा रही हैं।जिसमें बच्चे अपने हुनर का लाजबाव प्रदर्शन कर रहे हैं।कला अनुदेशक अनुराधा मौर्या के निर्देशन में चित्रकारी ,मिट्टी की मूर्ति का निर्माण , चार्ट एवं पेपर से बने आकर्षक सजावटी सामान के साथ कबाड़ से जुगाड़ से विभिन्न सामग्री बच्चे बना रहे हैं।इसके अतिरिक्त योगासन,खोखो , होलाहुक , कैरम, चेस आदि विभिन्न खेल गतिविधियों का आनंद भी बच्चे उठा रहे हैं।प्रधानाध्यापक स्वयं विद्यालय में उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं।प्रधानाध्यापक गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि समर कैंप में रीडिंग कैंपेन का आयोजन,शैक्षणिक सामग्री का उपयोग सहित विभिन्न गतिविधियां को समाहित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, No Single Use तथा पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि दस जून को समर कैंप के अंतिम दिवस अभिभावकों एवं समुदाय के साथ विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन तथा अनुभव साझा किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *