सराहनीय कार्य महिला थाना प्रभारी द्वारा 01 जोड़ो की कराई गयी विदाई

ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश:पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में महिला थाना पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हंसमती, महिला हेड कांस्टेबल वृन्दावती चौधरी के प्रयासों से पति पत्नी के मध्य चल रहे विवाद को समझा बुझाकर पति के साथ विदाई कराई गई। यह प्रकरण काफी समय से विवादित चल रहा था किंतु आज सारे मतभेदो को भुलाकर 01 जोड़े आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए ,दोनो परिवारो ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *