भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजादार हुसैन पर धारदार हथियार से हमला

संवाददाता: रामसहाय

सुल्तानपुर। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला,गंभीर हालत में भर्ती।भोर में घर में सोते समय भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन पर कुछ दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट गोराबारीक इलाके की है। घायल अवस्था में उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। नगर कोतवाली में अजादार हुसैन की तहरीर पर मोहम्मद समरैन, हसन मेहंदी, अम्मार हुसैन मेहसर पठान, लईक अली सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही जारी है, और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *