फिरोजाबाद में मंगलवार रात ननिहाल आई 5वीं कक्षा की छात्रा की पड़ोस के युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बोरे में भरकर घर के एक कमरे में ईंटों के नीचे छिपा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आशंका है आरोपी ने बच्ची से पहले रेप की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा की हत्या कर दी। छात्रा के पिता ने हत्या की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार शाम को केस दर्ज कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला नारखी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में मासूम की बोरी में मिली लाश, स्विमिंग पूल में नहाने गया था आगरा के स्विमिंग पूल में नहाने गए 10 साल के मासूम की लाश मिली। बुधवार को शाम 6 बजे खेत में बोरी में पैक शव गांव वालों ने देखा। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव निकाल कर परिजनों को बुलाया। इस दौरान पूरी खेत को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को बुलाया। परिजनों का कहना है कि किसी ने हत्या करके लाश को यहां फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि हत्या कैसे हुई है? फिलहाल, पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है। ये मामला खंदौली के पुरा लोधी का है। पढ़ें पूरी खबर योगी गोरखपुर से सीधे दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति से की मुलाकात; शाह से भी मिलेंगे सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के बाद दिल्ली पहुंचे। वहां CM योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण को लेकर निमंत्रण दिया। बता दें इसके बाद सीएम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की माने तो दोनों के बीच इस मुलाकात के दौरान यूपी में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी और चुनाव से जुड़े कुछ मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी। सूत्रों की माने तो नए मंत्रिमंडल विस्तार में 3 से 4 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, यह सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात के बाद ही तय हो पाएगा। शाहजहांपुर में बालगृह के प्रभारी अधीक्षक और सहकर्मी पर गैंगरेप की एफआईआर शाहजहांपुर के राजकीय बाल गृह में बच्चो के साथ मारपीट मामले में फंसी महिला केयर टेकर ने प्रभारी अधीक्षक और उसके साथी पर गैंगरेप की एफआईआर कराई है। महिला ने एफआईआर में कहा प्रभारी अधीक्षक नेमचंद्र ने अपने साथी मुकेश दीक्षित के साथ मिलकर उसका वीडियो बनवाया। वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी। जुलाई 2024 में उन्होंने 30 हजार रुपए की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर नोएडा में AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, सभी को सुरक्षित बचाया नोएडा की 2 मंजिला बिल्डिंग के एसी में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग लगते ही पहली मंजिल पर रहने वाले लोग भागकर बाहर आ गए। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने 30 मिनट पर आग पर काबू पाया। आग सेक्टर-36 में मंगलवार रात करीब 12:35 बजे मनीष अरोड़ा के मकान में लगी। उस वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। आग से कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। दीवारों पर दरारें आ गईं। मकान मालिक मनीष ने बताया कि विंडो एसी था। उसका कंप्रेसर फट गया। जिसकी वजह से आग लगी। पढ़िए पूरी खबर पांच स्कूलों में सिर्फ 138 दिन पढ़ाई: कुशीनगर-महराजगंज के रेता क्षेत्र में सालभर में 227 दिन स्कूलों की छुट्टी, रिजल्ट 100 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर, प्राथमिक विद्यालय मारिचहवा, संविलियन विद्यालय शिवपुर, कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर और कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर… ये यूपी के वो स्कूल हैं जहां पूरे साल में पढ़ाई 138 दिन होती है। फिर परिणाम में सभी बच्चे पास हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर कुशीनगर के साथ ही महराजगंज जिले के ये स्कूल हर साल बाढ़ में डूब जाते हैं। ऐसे में यहां 60 से 90 दिन तक अवकाश घोषित कर दिया जाता है। इसके अलावा 52 रविवार के साथ ही ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन अवकाश भी होते हैं। वहीं राष्ट्रीय अवकाश और सार्वजनिक त्योहार की छुटि्टयां होती हैं। क्षेत्र में आने वाली समस्या पर दैनिक भास्कर की टीम जमीनी हकीकत जानने के लिए इन इलाकों में पहुंची। लोगों से बातचीत में हर साल आने वाली बाढ़ में उनके कराहते जीवन का सच जाना। रेता क्षेत्र के जीवन को दर्शाती। पढ़िए पूरी खबर सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 7 घायल; उन्नाव के पुरवा में डंपर ने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक उन्नाव जिले के पुरवा में मंगलवार सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने कई लोगों को टक्कर मार दी है। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। मृतक पिता एक स्कूल में टीचर थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं, पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। पढ़िए पूरी खबर अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मामला:फैक्ट्री मालिक पर मुकदमा दर्ज, 4 महिलाओं की हुई थी मौत, 9 घायल अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में 4 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सोमवार दोपहर को हुए विस्फोट में रजबपुर की रुकसाना और शहनाज तथा पपसरा गांव की रूमा और सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मोती नगर के मोना, विशाल, पूजा, पूजा पत्नी अमित कुमार, इंद्रवती, अतरासी कलां की सलोनी, पपसरा की सोनिया, पूजा पत्नी राजेश और मंगूपुरा की नाजरीन शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला मोर्टार बम; मिट्टी की खुदाई कर रहे थे मजदूर बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रामगंगा इलाके में एक पुराना मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार रात करीब एक बजे रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी डालने के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को जमीन के अंदर से यह बम मिला। मजदूर तुरंत काम छोड़कर वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेर लिया। आर्मी की बम निरोधक टीम को बुलाया गया। टीम ने बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में पुलिस ने लुटेरे का हाफ एनकाउंटर किया: दौड़ाकर पैर में मारी गोली, ई-रिक्शा सवार महिला से लूटपाट की थी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर… पढ़िए पूरी खबर संभल में सपा सांसद बर्क के घर बिजली बहाल:6 लाख रुपए जमा करने के बाद जुड़ा कनेक्शन, हाईकोर्ट में 2 जुलाई को सुनवाई संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर में बिजली कनेक्शन फिर से जुड़ गया है। विद्युत विभाग की जेई ने सांसद के घर पहुंचकर उनके नाम से नया मीटर लगाया। सात महीने बीतने के बाद सांसद के घर में बिजली आपूर्ति सुचारु रुप से शुरु हुई है। पिछले साल दिसंबर में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पकड़ी थी। विभाग ने दो बिजली मीटर काटकर जब्त कर लिए थे। इसके बाद से सांसद के घर में जनरेटर और सोलर प्लांट से बिजली की आपूर्ति हो रही थी। पढ़ें पूरी खबर… एयर इंडिया की फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग; इंडोनेशिया से दिल्ली जा रही थी इंडोनेशिया से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट की मंगलवार शाम वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 187 यात्री सवार थे। बताया गया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली एयर स्पेस में फ्लाइट के कई बार चक्कर लगाने पड़े। काफी देर तक हवा में मंडराने के बाद विमान का ईंधन कम होने लगा। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर वैकल्पिक लैंडिंग की अनुमति मांगी। ATC से अनुमति मिलने के बाद विमान को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग पूरी तरह सफल और सुरक्षित रही। हालांकि, सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को विमान से बाहर नहीं निकाला गया। सभी यात्री दो घंटे से अधिक समय तक विमान के भीतर ही बैठे रहे। पढ़िए पूरी खबर मुठभेड़ में एक शातिर चोर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार;देवरनियां-शेरगढ़ क्षेत्र में चोरियों का खुलासा, 5 लाख के जेवर, कैश, तमंचा-चाकू बरामद बरेली मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। तीनों शातिर चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुठभेड़ देवरनिया इलाके में हुई। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 5 लाख रुपए के जेवर और 40 हजार रुपए नकद, दो तमंचा, कारतूस और 2 चाकू बरामद हुए हैं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ है। पढ़िए पूरी खबर सोनभद्र में अधेड़ की गोली मारकर हत्या; रात में घर में सोते समय दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया सोनभद्र मंगलवार देर रात अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधेड़ की पहचान अमरनाथ (55 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के मरांची गांव की है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों की पहचान की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पढ़िए पूरी खबर उन्नाव में BA की छात्रा का सुसाइड; कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के ढोहा गांव में मंगलवार शाम को एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। चमरौली स्थित डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनी लोधी का शव उसके घर की पहली मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर के ग्राउंड फ्लोर में पुताई का काम चल रहा था। मोनी अपने कमरे में थी। दोपहर में जब उसकी मां केसाना देवी भोजन के लिए बुलाने गईं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो मोनी फंदे से लटकी मिली। पढ़िए पूरी खबर
यूपी की बड़ी खबरें:फिरोजाबाद में 5वीं की छात्रा की हत्या, शव बोरे में भरकर छिपाया; पड़ोसी ने गला दबाकर मारा
