यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गोरखपुर दौरे के दौरान उनके साथ हुई बदसलूकी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुझे गाड़ी से खींचने की कोशिश की गई। इस मामले पर सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारे लगाए- ब्राह्मण विरोधी सरकार नहीं चलेगी। सीएम योगी ने माता प्रसाद पांडेय को जवाब दिया। कहा- आप वरिष्ठ हैं। कुछ लोग आपके कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे। आपको ऐसा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने गोरखपुर के विरासत कॉरिडोर के मुद्दे पर सपा की राजनीति को नकारात्मक और विकास विरोधी करार दिया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- नेता प्रतिपक्ष सभी सम्मान करते हैं। उनका अपमान नहीं हुआ। यह सिर्फ सियासत की जा रही। इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रश्नकाल शुरू किया। विरोध में एक के बाद एक 18 सपा विधायकों ने सवाल ही नहीं पूछे। सपा विधायक स्वामी ओमवेश का नंबर आया तो महाना ने कहा कि आप तो पूछ लीजिए। आप तो स्वामी हैं। सबसे ऊपर हैं। हालांकि, उन्होंने भी सवाल नहीं पूछा। इसके बाद पल्लवी पटेल का नंबर आया। सपा विधायक होने के बावजूद उनका रुख अलग रहा। उन्होंने स्वास्थ्य के मुद्दे पर सवाल पूछा, जिसका बृजेश पाठक ने जवाब दिया। हालांकि, सपा विधायकों के हंगामे के बाद विधानसभा को दोपहर कल 1.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सपा के प्रदर्शन की तस्वीरें… सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन
विधानसभा के अंदर ही नहीं, सत्र शुरू होने से पहले भी सपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बीच सपा विधायक पीडीए पाठशाला का मॉडल लेकर पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं। इस पर लिखा था- आप चलाइए मधुशाला, हम चलाएंगे पाठशाला। इधर, शिवपाल यादव ने X पर लिखा- सरकार अपनी 9 साल की नाकामियां छिपा रहीं हैं। इसलिए, 4 दिन का सत्र रखा है। पूरा प्रदेश त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। योगी ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत की। कहा- सरकार हर बहस के लिए तैयार है। विधानसभा और विधानपरिषद की दिनभर की जुड़ी कार्यवाही पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
