झांसी में पहले पति की मौत के बाद एक महिला ने लव मैरिज की। लेकिन, 5 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। वो पति के साथ कमरे में सोई थी। रात को उठी और उसी कमरे में पंखे के कुंडे पर फंदा बनाया। फिर फंदे से लटक गई। मोबाइल पर अलार्म बजने पर पति जागा, तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के मैरी गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… बीरवती देवी (23) रक्सा के डोंगरी गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, 6 साल पहले उसकी शादी मध्यप्रदेश में हुई थी। शादी के 1 साल बाद ही बीमारी की वजह से उसके पति की मौत हो गई थी। तभी से वह अपने भाई विजय के घर पर रह रही थी। बीरवती का भाई विजय लेबर ठेकेदार है। उसके पास ललितपुर के खड़ेसरा गांव में रहने वाला छोटू आदिवासी मजदूरी करता था। करीब 1 साल पहले विजय की पत्नी बीमार हो गई। खून चढ़ाने की जरूरत पड़ी, तो छोटू अस्पताल पहुंच गया और अपना खून दिया था। अस्पताल में ही उसकी मुलाकात बीरवती से हो गई। दोनों की दोस्ती हो गई और फिर बातचीत होने लगी। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद परिवारवालों ने 17 मार्च, 2025 को दोनों की शादी कर दी। तब से दोनों अच्छी तरह से रह रहे थे। पति को सुलाकर फंदे से लटकी
पति छोटू आदिवासी ने बताया- मैं अपनी पत्नी बीरवती के साथ साले विजय के पास काम कर रहा था। अभी विजय ने मैरी गांव के पास घर बनाने का ठेका लिया हुआ है। हम दोनों उसी निर्माणाधीन मकान में रहते थे। शुक्रवार रात करीब 7 बजे हम दोनों ने खाना खाया। फिर एक कमरे में सो गए। दूसरे कमरे में राजमिस्त्री अपने परिवार के साथ सोया था। रात करीब 11 बजे मोबाइल में अलार्म बजा, तो नींद खुल गई। तब बिस्तर पर पत्नी नहीं थी। देखा तो वो साड़ी से पंखे के कुंडे पर फंदे बनाकर झूल रही थी। चिल्लाने पर राजमिस्त्री आ गया और पत्नी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत
छोटू ने रात को अपने साले को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन झांसी पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। वहीं, बीरवती के भाई विजय का कहना है कि 2 भाइयों में बीरवती अकेली बहन थी। जमीन से कुंडे की दूरी करीब 8 से 9 फीट थी। वहां तक कैसे पहुंची, इसका कोई साक्ष्य नहीं मिला। हम लाेगाें को मौत संदिग्ध लग रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। पहले भी मरने की बात कहती थी
ग्रामहोम सिटी चौकी इंचार्ज शिवपाल सिंह ने बताया- बीरवती ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। परिजनों ने बताया कि वो कुछ समय से अजीब हरकतें करने लगी है। पहले भी वो कहती थी कि मरना है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. गोरखपुर में बेटे ने सो रहे पिता का सिर काटा:बड़े बेटे के इलाज के लिए बेची थी जमीन, कहता था-पिता की हत्या करूंगा
गोरखपुर में युवक ने सो रहे पिता की फावड़े से गर्दन काट दी। बड़े भाई के इलाज के लिए जमीन बेचने को लेकर पिता से नाराज था। लोगों से कह रहा था कि अब मैं अपने पिता की हत्या करूंगा। शाम को जमीन बेचने को लेकर बाप-बेटे में विवाद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…
