अभिनेत्री रवीना टंडन ने किए रामलला के दर्शन:कहा- जन्म सफल हुआ; अयोध्या में अच्छी व्यवस्था के लिए योगी-मोदी का शुक्रिया

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं। राममंदिर में रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। रवीना टंडन के साथ भक्तों ने भी ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष किया। वह करीब 40 मिनट तक अयोध्या में रहीं। हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रवीना ने कहा- आज सचमुच मेरा जन्म सफल हो गया। रामलला के इस दिव्य और भव्य मंदिर में आकर आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है।’ रवीना ने कहा कि मैं योगीजी और मोदीजी को धन्यवाद देना चाहती हूं। जिन्होंने हमें हमारे रामजी की जन्मभूमि पर दर्शन करने की ऐसी बढ़िया व्यवस्था की है। हम बहुत ज्यादा आनंदित हुए। अयोध्या में रवीना टंडन की 2 तस्वीरें देखिए… पूजा-अर्चना के बाद बोलीं- मन श्रद्धा से भर गया
रवीना गुरुवार सुबह जब राममंदिर परिसर पहुंचीं, तो श्रद्धालुओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इसके बाद रवीना मंदिर के गर्भगृह गईं। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कुछ देर ध्यान भी लगाया। गर्भगृह से बाहर निकलते समय रवीना ने कहा कि यह पल उनकी जिंदगी का सबसे अविस्मरणीय क्षण है। रवीना टंडन ने कहा- अयोध्या की इस पावन भूमि पर कदम रखते ही मन अपने आप श्रद्धा से भर गया। राममंदिर में आकर ऐसा लगता है कि जैसे जीवन को एक नई दिशा मिल गई हो। इस अद्भुत मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले हर व्यक्ति का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। रामलला के दर्शन करने के बाद रवीना हनुमानगढ़ी पहुंचीं। यहां दर्शन करने के दौरान फैंस ने रवीना टंडन के फोटो-वीडियो भी बनाए। राममंदिर के उद्घाटन के बाद से पहुंची हैं कई हस्तियां
राममंदिर के उद्घाटन के बाद से देश-विदेश की तमाम जानी-मानी हस्तियां दर्शन के लिए अयोध्या आ रही हैं। अब तक कई फिल्मी सितारे, उद्योगपति और नेता अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में आज अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी रामलला के दर्शन किए। 6 महीने पहले महाशिवरात्रि पर काशी पहुंचीं थीं
रवीना टंडन सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। 6 महीने पहले 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर रवीना वाराणसी पहुंची थीं। अपनी बेटी राशा थडानी और परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने वहां हुई मंगला आरती में शामिल हुई थीं और बाबा का दर्शन-पूजन किया था। महाकुंभ में बेटी संग डुबकी भी लगा चुकी हैं रवीना
रवीना टंडन इस साल हुए महाकुंभ के दौरान 24 फरवरी को प्रयागराज भी पहुंची थीं। उन्होंने गंगा में स्नान भी किया था। वह अपनी बेटी राशा थडानी के साथ 2 दिनों तक प्रयागराज में रुकी थीं। महाकुंभ के आखिरी दिन उन्होंने स्नान-ध्यान भी किया था। ————————– ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में प्रॉपर्टी कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, VIDEO, नकाबपोश शूटरों ने चलती बाइक से कनपटी, गर्दन पर मारी गोली वाराणसी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह 9 बजे वह बाइक से मोबाइल पर बात करते हुए साइड से जा रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीछा किया। ओवरटेक कर तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली गर्दन में और दूसरी कनपटी में लगी, जबकि तीसरी गोली बाइक में जाकर लगी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *