जौनपुर में 2 बच्चे नाले में बहे, युवक की मौत:प्रयागराज में गंगा ने चौथी बार हनुमानजी को कराया स्नान; लखनऊ में जोरदार बारिश

यूपी में 3 दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। लखनऊ-कानपुर में सुबह से बारिश हो रही है। वाराणसी में भी शाम को बारिश शुरू हो गई है। जौनपुर में सोमवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में मछलीशहर पड़ाव के पास दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए। झटका लगने से दोनों नाले में गिरे और बह गए। दोनों को बचाने के लिए एक व्यक्ति आगे आया। वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने नाले में बहे एक बच्चे का शव बरामद किया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। प्रयागराज में एक बार फिर गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को गंगा ने चौथी बार लेटे हनुमान को स्नान कराया। पूरी प्रतिमा डूब गई है। इससे पहले 15, 18 और 29 जुलाई को गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंचा था। यहां गंगा और यमुना का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है। फतेहपुर में दूसरे दिन बरसात हुई। सोमवार तड़के बिंदकी में कच्चा मकान ढह गया। इसमें दबकर मां-बेटे और बहू की मौत हो गई। 4 बच्चे गंभीर घायल हैं। वहीं, यूपी के 30 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार को 24 घंटे में सोनभद्र में सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश हुई। यहां देश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया। जलस्तर डेंजर लेवल के करीब 869 फीट पहुंच गया। आधी रात को बांध के 5 गेट खोल कर पानी निकाला। बारिश-बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए- यूपी में 8 बांधों के गेट खोले गए
अब तक प्रदेश में 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। चंदौली में गंगा नदी पर बना मुसाहिबपुर बंधा रविवार तड़के अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया है। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पंखियन गांव में प्रधान का कार्यालय समेत तीन मकान गंगा में समा गए। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। इससे 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सोनभद्र में धंधरौल बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद बांध के 22 फाटक खोल दिए गए हैं। चंदौली के मूसाखंड और लतीफ शाह बांध भी लबालब भर गए हैं। दोनों बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। ललितपुर में माताटीला, राजघाट, भौंरट, जैमिनी और गोविंद सागर बांध भी ओवरफ्लो हो गए हैं। फर्रुखाबाद का भुड़िया भेड़ा गांव गंगा नदी की बाढ़ से टापू बन गया है। इसके चलते लोग नाव से आ-जा रहे हैं। आज कहां होगी बारिश, जानिए प्रदेश में अब तक 1% कम बारिश
रविवार को पिछले 24 घंटे में 6.8 मिमी बारिश हुई, ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.7 मिमी से 12% कम है। अब तक की बात करें तो प्रदेश में 543.6 मिमी बारिश हो चुकी है। ये मौसम विभाग के अनुमान 548.4 मिमी से 1% कम है। UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *