यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पीईटी की परीक्षा का रविवार को दूसरा दिन था। शाम 5 बजे दोनों पालियों की परीक्षा खत्म हो गई। दोनों दिनों को मिलाकर 76.70% अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 5.90 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा का परिणाम अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक जारी होगा। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 48 जिलों में 1,479 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार और रविवार को परीक्षा हुई। इसमें 25 लाख 31 हजार 996 में से 19 लाख 41 हजार 993 अभ्यर्थी शामिल हुए। चारों पालियों में कुल 31 अभ्यर्थियों/सॉल्वरों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया। इनमें आगरा में 1, अलीगढ़ में 2, अम्बेडकरनगर में 1, अयोध्या में 1, बुलंदशहर में 2, गौतमबुद्ध नगर में 1, गाजियाबाद में 2, गाजीपुर में 1, हापुड़ में 1, जालौन में 2, झांसी में 1, कन्नौज में 1, कानपुर नगर में 1, लखनऊ में 2, मथुरा में 2, मिर्जापुर में 2, प्रयागराज में 3, सहारनपुर में 2, संत रविदास नगर में 1, शाहजहांपुर में 1 और वाराणसी में 1 अभ्यर्थी पकड़ा गया है। वहीं, रविवार को परीक्षा केंद्रों में ज्यादा सख्ती रही। कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, सहारनपुर समेत सभी शहरों में परीक्षा केंद्रों के बाहर सख्ती से चेकिंग की गई। महिलाओं के जूडे़ तक खुलवाए गए। पायल, बाली उतरवा दी गई। यही नहीं, पानी की बोतल का रैपर तक हटवाया गया। जूते- मोजे, ताबीज और कलावा तक उतरवा दिए गए। शनिवार को हुए PET एग्जाम की ANSWER KEY देखने के लिए क्लिक कीजिए तस्वीरें देखिए- शनिवार की तरह रविवार को भी परीक्षा सेंटर वाले शहरों में युवाओं का रेला सड़कों पर नजर आया। ट्रेन और बसों में मारा-मारी मची हुई है। स्टेशनों पर सामान्य दिनों से कई गुना अधिक भीड़ है। मेरठ, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य शहरों में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। PET परीक्षा के अंक 3 साल तक मान्य रहेंगे। मतलब, 3 साल तक आयोग द्वारा निकाले गए नियुक्तियों के विज्ञापन पर आवेदन कर सकेंगे। पीईटी समूह “ग” की भर्तियों के लिए पहली सीढ़ी मानी जाती है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही आगे की नियुक्तियों के लिए आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा में अगर किसी अभ्यर्थी को शून्य या नेगेटिव अंक मिलते हैं, तो वह क्वालिफाई नहीं माना जाएगा। 1 अंक से ज्यादा पाने वाले सभी क्वालिफाई माने जाते हैं। मगर मौका उन्हीं को मिलता है, जिनके अंक सबसे अधिक होते हैं। PET एग्जाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
