पति ने सॉरी बोलकर पत्नी को बुलाया…फिर चाकू मारी:फोन पर बोला-अब कभी नशा नहीं करुंगा, गेट पर आते ही पीटने लगा, 4 घायल

मथुरा में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए पड़ोसी को भी दौड़ा लिया। हमले में पत्नी समेत 4 लोग घायल हो गए। पति की नशेबाजी से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। पति ने उसे सॉरी बोली। इसके बाद उसे कहा कि तुम आ जाओ, मैं अब शराब को हाथ भी नहीं लगाऊंगा, प्लीज आ जाओ। सोमवार को पत्नी जैसे ही घर आई, पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। ये मामला कोतवाली के राधिका बिहार कॉलोनी का है। अब विस्तार से पढ़िए… 5 साल पहले हुई थी शादी
कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित राधिका बिहार कॉलोनी में गजेंद्र सिंह रहता है। 5 साल पहले गजेंद्र की शादी दिल्ली की रहने वाली पूजा से हुई।गजेंद्र और पूजा के 2 बच्चे भी हैं। गजेंद्र नशे का आदि है। वह कोई काम धाम नहीं करता। गजेंद्र की इन्हीं आदतों की वजह से पूजा तंग आ गई। वह बच्चों को लेकर मायके दिल्ली चली गई। मायके में रह रही पूजा को मनाने के लिए गजेंद्र ने कई प्रयास किए। लेकिन, वह नहीं मानी। इस पर उसने रविवार को फोन से पत्नी से माफी मांगी। कभी नशा न करने की बात कही। जिस पर पूजा मान गई। अपने भाई, मां के साथ सोमवार की दोपहर बच्चों को लेकर मथुरा आई थी। भाई और मां पर किया हमला
भाई ने पूजा को घर छोड़ा। इसके बाद वो चला गया। उसके बाद गजेंद्र ने पत्नी पूजा को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसका भाई, मां और पड़ोस में रह रहे किरायेदार बचाने पहुंचे। जिसे देख गजेंद्र और आग बबूला हो गया। गजेंद्र ने पूजा को बचाने आए पड़ोसियों पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान गजेंद्र खुद भी घायल हो गया। चाकू चलने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमले में (50) सीमा देवी पत्नी राजवीर सिंह, दीपू पुत्र राजवीर सिंह, पूजा पत्नी गजेंद्र व किराएदार दीपक चौधरी पुत्र वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान गजेंद्र भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति लोन लेकर फ्रॉड करता
पूजा ने बताया, मेरा पति गजेंद्र कुछ नहीं करता है। फ्रॉड करके लोन लेता है, उसे बर्बाद कर देता है। इसने पहले मेरे साथ मारपीट की थी, जिसमें गर्दन की हड्डी टूट गई थी। आज फिर इसने मारपीट की है। मुझे ये कहकर बुलाया कि ये सब छोड़ दूंगा। आज के बाद शराब नहीं पीऊंगा। लेकिन, वो नहीं सुधरा। मैं पिछले 5 साल से उसकी ये हरकतें देख रही हूं। उसकी आदत में जरा भी सुधार नहीं आया था। इसलिए मैं उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पता नहीं कैसे उसकी बातों में फिर आ गई। CO सिटी आशना चौधरी ने बताया- पति ने हमला कर दिया था, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। किरायेदार की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है। मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। —————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- 50 श्रद्धालुओं से भरी AC बस टकराई, 4 की मौत:जौनपुर में ट्रेलर में घुसी, रामलला के दर्शन करके काशी जा रहे थे जौनपुर में 50 श्रद्धालुओं से भरी AC बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *