18 साल की बेटी को खींच ले गया बाघ:सीतापुर में मां चिल्लाकर पीछे दौड़ी, 600 लोग तलाश में जुटे, ड्रोन भी उड़ाया

सीतापुर में मां-बहन के सामने 18 साल की लड़की को बाघ खींच ले गया। दोनों चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ीं। आवाज सुनकर ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ जबड़े में दबाकर लड़की को लेकर भाग चुका था। गुरुवार सुबह 5 बजे लड़की अपनी मां-बहन के साथ खेत में काम कर रही थी। तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने अटैक किया। बाघ के हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। 600 लोगों की टीम 6 घंटे से तलाश में जुटी है, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला है। टीम ने अब ड्रोन कैमरे मंगाए हैं। 10 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। घटना मछरेहटा थाना के राठौर पुरवा गांव की है। तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला राठौर पुरवा के रहने वाले रामसरन की बेटी कामिनी (18) सुबह अपनी मां प्रेमा और छोटी बहन दामिनी के साथ खेतों में गई थी। मां ने बताया- वहां बाघ पहले से छिपा था। अचानक उसने हमला कर दिया। मैं डर गई। मैं और छोटी बेटी घर की तरफ भागे। लेकिन बड़ी बेटी भाग नहीं पाई। मेरी आंखों के सामने बाघ ने कामिनी पर झपट्टा मारा। उसे जबड़ों में दबाकर झाड़ियों में खींच ले गया। हम चिल्लाते रहे। इतने में गांव वाले आ गए, लेकिन तब तक बाघ बेटी को खेतों की तरफ खींच ले गया था। ड्रोन से सर्चिंग, जाल और पिंजरे लगाए
बाघ अटैक की सूचना पर वन विभाग के 28 लोग गांव पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से सीओ, 5 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी भी आ गए। इसके बाद 550 से अधिक ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान की शुरुआत हुई। 10 किमी एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 2 ड्रोन से सर्चिंग की जा रही है। जगह-जगह जाल और पिंजरे लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण लाठियों से झाड़ियों में फटकार रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिनों से क्षेत्र में बाघ दिख रहा था। हम लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की थी, लेकिन अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। CO मिश्रिख आलोक प्रसाद ने बताया कि सुबह सूचना मिली की एक किशोरी को बाघ ले गया है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश ड्रोन से कर रही है। एक हफ्ते पहले किसान पर किया था हमला हरगांव वन रेंज क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में 16 सितंबर की रात एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया था। युवक की कमर में बंधी तौलिया बाघ के पंजे में फंस गई थी। इसके बाद युवक खुद को छुड़ाकर भाग निकला था। —————————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- दशहरे पर राजा भैया दिखाएंगे अपने शस्त्रागार के हथियार:करीबी MLC बोले- उस दिन पूजा होती है, जिसको देखना है आ जाए बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा है। यह शिकायत उनकी पत्नी भानवी सिंह ने पीएमओ से की है। इस पर राजा भैया के सबसे करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने कहा कि उनकी पत्नी 10 साल से अलग रह रही हैं। ऐसे में उन्हें हथियारों की फोटो कहां से मिल गई? पहले तो उनकी ही जांच होनी चाहिए। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *