पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को मेरठ में वकील सड़कों पर उतरे। वे दोपहर 12 बजे पैदल मार्च निकालकर बेगमपुल पर पहुंचे। यहां पर करीब 200 वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने हाथों में पोस्टर और बैनर ले रखा था। सरकार से मांग किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। वकीलों ने कहा- जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सपा, भीम आर्मी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वकीलों को समर्थन देने का एलान किया। विवाद बढ़ता देख मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज समेत कई भाजपा नेता उन्हें समझाने पहुंचे। सरकार से बात कर वकीलों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके बाद वकील शांत हुए। वे 3 बजे प्रदर्शन खत्म करके वापस लौट गए। वकीलों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए:-
