CMO ऑफिस का बाबू सस्पेंड, स्टेनो का काम बदला:भास्कर के खुलासे के बाद कार्रवाई, पैथोलॉजी लैब रजिस्ट्रेशन के लिए मांगे थे 50 हजार

एटा के CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी को लेकर दैनिक भास्कर के बड़े खुलासे के बाद 2 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई। इसमें बाबू दीपक पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि CMO के स्टेनो मुकेश कुमार से पैथोलॉजी लैब रजिस्ट्रेशन का काम छीनकर दूसरे काम में लगा दिया है। एटा के CMO की ओर से जारी आदेश में कहा है कि पैथाेलॉजी लैब रजिस्ट्रेशन में अवैध धन की उगाही करने में ये शामिल पाए गए हैं। पैथोलॉजी लैब के रजिस्ट्रेशन में घूसखोरी का पूरा खुलासा सिलसिलेवार पढ़िए… यूपी में लैब रजिस्ट्रेशन में घूसखोरी उजागर करने के लिए हमने एक कहानी बनाई कि कानपुर की एक लैब में काम करते हैं। अब खुद की पैथोलॉजी लैब खोलना है। हम सबसे पहले एटा स्थित CMO ऑफिस पहुंचे। पहले फ्लोर पर चढ़ते हुए दफ्तर के बाहर खड़े बाबू दीपक पांडेय से मुलाकात हुई। हमने लैब के रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस और कागजों के बारे में पूछा तो बाबू ने राघव कम्प्यूटर सेंटर जाने को बोला। पढ़िए, बातचीत के मुख्य अंश… हम दीपक से बात करके CMO ऑफिस से बाहर निकले और राघव कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे। यहां मो.सोहिब से मुलाकात हुई। मो.सोहिब ने पहले तो प्रोसेस बताई। फिर बाबुओं के खास दलाल का पता दिया। दलाल कासिम का नंबर लेने के बाद हम अलीगढ़ पहुंचे। यहां कासिम से फोन पर बात की। कासिम ने अलीगढ़ न होने की बात कहते हुए कासगंज बुलाया। हम कासगंज के रोडवेज बस स्टैंड के पास मिले। दलाल कासिम से हमने CMO ऑफिस में जल्दी काम करवाने के बारे में पूछा तो उसने CMO के स्टेनो मुकेश का नाम लिया। इसके अलावा डॉक्टर के दफ्तर में नहीं आने पर काम निकालने के तरीके भी बताए। हमारी इन्वेस्टिगेशन की आखिरी कड़ी में CMO के स्टेनो बाबू मुकेश का नाम सामने आया। हम मुकेश से मिलने CMO ऑफिस पहुंचे। यहां मुकेश नहीं थे। फोन किया तो मुकेश ने एटा के CMO आवास में बुलाया। —————————————- ये इन्वेस्टिगेशन खबरें भी पढ़ें- किराए की डिग्री पर पैथोलॉजी, खांसी को बताया कैंसर, यूपी में कमाई के लिए मरीजों की जान से खिलवाड़ ‘देखिए, डॉक्टर 10 हजार रुपए महीना लेता है। 1 लाख 20 हजार रुपए हुए साल के… ये पहले हो जाता था 60 हजार रुपए में। अब 60 हजार में मिल जाए (MD pathologist) तो एक लाख रुपए मुझसे ले जाना। कम से कम 80 हजार रुपए साल के लगेंगे।’ यह कहना है, अलीगढ़ के एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय का। पैथोलॉजी लैब के रजिस्ट्रेशन के लिए ये अपनी डिग्री किराए पर देने के लिए मोलभाव कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर यूपी में बिना पढ़े 80 हजार में बन रहे डॉक्टर, डिग्री-डिप्लोमा बेच रहे दलाल बोले- कश्मीर तक के लोग भी ले गए यूपी में पैसे लेकर एक से छह महीने में फर्जी डॉक्टर बनाए जा रहे हैं। दलाल बैक डेट में डिग्री दिलाने का दावा कर रहे हैं। कहते हैं- कश्मीर तक के लोग यहां से डिग्री लेकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। दलालों का ये पूरा कबूलनामा भास्कर के हिडन कैमरे में कैद हुआ। 17 मई, 2025 को यूपी के हापुड़ में मोनाड यूनिवर्सिटी के जरिए बड़े पैमाने पर डिग्रियां बेचने का खुलासा हुआ था। पढ़िए पूरी खबर यूपी के कॉलेजों में बिना परीक्षा पास होने की गारंटी, विधायक-पूर्व मंत्री के कॉलेज भी; घर बैठे 3 लाख में LLB कीजिए यूपी के प्राइवेट कॉलेजों में पैसे देकर कोई भी डिग्री खरीदी जा सकती है। इनमें ज्यादातर कॉलेज पॉवरफुल लोगों के हैं। जिनमें पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और बिजनेसमैन शामिल हैं। यहां BSc, BA की परीक्षाएं और प्रैक्टिकल न देने के हर पेपर पर रेट फिक्स हैं। सामूहिक नकल कराकर 90% नंबरों से पास करने का दावा किया जा रहा। घर बैठे 3 लाख रुपए में LLB और 4.40 लाख में PhD करा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *