गौशाला में बड़ी लापरवाही, 10 से 12 गोवंशों के शव मिलने से हड़कंप 

गौशाला में बड़ी लापरवाही, 10 से 12 गोवंशों के शव मिलने से हड़कंप

 ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

उन्नाव। थाना गांव स्थित गौशाला में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गौशाला परिसर में करीब 10 से 12 गोवंश मृत अवस्था में पड़े मिले। आरोप है कि मृत गोवंशों के शव खुले में पड़े होने के कारण कुत्ते और कौवे उन्हें नोच रहे हैं। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला उन्नाव के थाना गांव स्थित गौशाला का है, जहां गौशाला परिसर में बड़ी संख्या में गोवंशों के शव खुले में पड़े मिले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मृत गोवंशों का समय पर निस्तारण नहीं किया गया, जिसके चलते शव खुले में सड़ते रहे और उन्हें कुत्ते व कौवे नोचते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया ग्रामीणों का कहना है कि शवों से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास की बस्ती में रहना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि गौशाला की देखरेख में लगातार लापरवाही बरती जा रही है और कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मृत गोवंशों के तत्काल निस्तारण, गौशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया। सूचना पर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गईं। निरीक्षण में कई गोवंश मृत अवस्था में मिले, जबकि पशुओं के चारा खाने की नांद पूरी तरह खाली मिली। गौशाला में भूसे के स्थान पर मक्के की कटिंग का इस्तेमाल किया जा रहा था और हरे चारे की भी व्यवस्था नहीं मिली मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली सभी कमियों और अव्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला का संचालन जिस संस्था द्वारा किया जा रहा है, उसका चयन शासन स्तर पर हुआ है। ऐसे में रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ-साथ मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने भी गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई उन्नाव की इस गौशाला में सामने आई गंभीर लापरवाही ने गोवंशों की देखभाल और गौशाला संचालन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि शासन और प्रशासन इस मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *