सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान जेल में रहकर नवरात्र के व्रत कर रही है। वह 6 महीने की गर्भवती है, जिस कारण उसने शुरू और आखिर का व्रत रखा है। उसकी कामना है कि वह जल्द से जल्द जेल की चार दीवारी से बाहर आ जाए। साथ ही साहिल ने भी व्रत रखा है। अफसरों का कहना है कि जेल आने वाले बंदियों को संस्कारवान बनाना ही वास्तविक उद्देश्य है। मुस्कान व्रत कर रही है। भले ही उसके पीछे की मंशा जो हो…। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुस्कान नियमित रूप से सुंदरकांड और रामायण के पाठ में लीन रहती है। उसका मानना है कि भगवान की भक्ति से उसकी जमानत की राह आसान हो जाएगी। मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में अपने प्रेमी साहिल के साथ मुस्कान बंद है। जेल में बंद मुस्कान भगवान कृष्ण जैसे बच्चे को जन्म देना चाहती है। वह अब नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ और रामायण सुनती है। जेल सुपरिंटेंडेंट बोले- केवल शुरू और आखिर के व्रत की अनुमति
जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में पहुंचने के बाद मुस्कान व साहिल अलग हो गए थे। दोनों की मुलाकात केवल ऑनलाइन पेशी के दौरान ही हो पाती है। मुस्कान गर्भवती है, इसलिए उससे किसी तरह का काम नहीं लिया जाता है। वह अधिकांश समय जेल के भीतर होने वाली धार्मिक गतिविधियों में बिताती है। हर रोज सुंदरकांड का पाठ करती है। इन दिनों माता की पूजा करती है। उसने नवरात्र का व्रत रखने की इच्छा जताई, लेकिन गर्भवती होने के कारण उसे केवल शुरू और आखिर के एक एक व्रत की अनुमति मिल गई। साहिल ने भी शुरू आखिर का व्रत रखा है। मुस्कान की इच्छा, वह भगवान श्रीकृष्ण जैसे बच्चे को जन्म दे
जेल अधिकारियों ने बताया कि कैद में आने के बाद दोनों के व्यवहार में बदलाव आया है। जहां साहिल से उसकी नानी और भाई नियमित रूप से मुलाकात करने आते हैं। वहीं मुस्कान से अब तक कोई मिलने नहीं आया है। मुस्कान ने भक्ति का रास्ता अपनाया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, वह 6 महीने की गर्भवती है और उसकी इच्छा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण जैसे बच्चे को जन्म दे। इसी आस्था के चलते वह प्रतिदिन धार्मिक ग्रंथों का पाठ करती है और नवरात्रों के दौरान अपनी बेल के लिए व्रत रख रही है। व्रत रखने वाले व्यक्ति को आधा लीटर दूध, सीजनल फल दिए जाते हैं
जेल सुपरिंटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया- मुस्कान और साहिल सामान्य रूप से कारागार में जो अन्य बंदियों का रूटीन है, उसके हिसाब से ही रह रहे हैं। उनकी जो पहले की नशा आदि की आदत थी, वह भी छूट गई है। मुस्कान प्रेग्नेंट है, उसकी दवाइयां डॉक्टर देते हैं। एक्स्ट्रा डाइट जो डॉक्टर ने लिखी है, वो भी उसको दी जा रही है। जिला कारागार में 816 बंदी नवरात्र के व्रत रख रहे हैं। इनमें 38 महिला बंदी शामिल हैं। इन्हीं महिलाओं में मुस्कान भी है। व्रत रखने वाले को जेल प्रशासन की तरफ से नियमित डाइट मिलती है। एक व्रत रखने वाले व्यक्ति को आधा लीटर दूध, सीजनल फल के अलावा लगभग आधा किलोग्राम उबले आलू मिलते हैं। अब पढ़िए सौरभ हत्याकांड मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले मर्चेंट नेवी आफिसर सौरभ की 3 मार्च को नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। यह हत्या सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी। दोनों ने सौरभ की हत्या की और फिर वारदात को छिपाने के मकसद से उसके टुकड़े कर नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से छिपा दिया। 18 मार्च को वारदात खुली और पुलिस ने मुस्कान-साहिल को गिरफ्तार करने के बाद ड्रम भी बरामद कर लिया। 19 मार्च से जेल में बंद मुस्कान-साहिल
19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान व साहिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों को केस लड़ने के लिए सरकारी वकील मिली। सरकारी वकील ने जमानत की प्रक्रिया शुरू की। लोअर और सेशन कोर्ट से दोनों की जमानत खारिज हो गई। जिसके बाद से दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। शुरुआत में दोनों नशे के लिए तड़पते थे। जेल के नियमों के अनुसार दोनों को नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया। जैसे जैसे नशा उतरता गया, वैसे वैसे दोनों सामान्य होते चले गए। ——————— ये खबर भी पढ़ें… मेरठ जेल में बंद मुस्कान बोली-श्रीकृष्ण जैसा बेटा चाहती हूं:साढ़े 6 महीने की प्रेग्नेंट, बड़ा सवाल- बच्चे का पिता कौन, सौरभ या साहिल श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। मैं भी सजा काट रही हूं। एक बच्चा मेरी कोख में पल रहा है। अब मैं श्रीकृष्ण जैसा बेटा चाहती हूं।’ महिला बंदियों से ऐसी इच्छा पति सौरभ की हत्या में बंद मुस्कान रस्तोगी ने जताई है। कोर्ट में पेशी के दौरान ये बातें सामने आईं कि मुस्कान ने कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रखा था। वो जेल में प्रेग्नेंट महिलाओं की बैरक में बंद है। मुस्कान का यह स्टेटमेंट आने के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो चुकी है कि आखिर उसके बच्चे का पिता कौन है? पढ़ें पूरी खबर…
