शौर्य सिंह ने ताइक्वांडो में जीता सिल्वर, एसजेएस में मिला

ताईक्वांडो मार्शल आर्ट ही नही बल्कि जीने की कला: रमेश बहादुर सिंह

–

एसजेएस के छात्र हर क्षेत्र में अव्वल: डॉ. बीना तिवारी

रायबरेली। कचेहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में छात्र शौर्य सिंह को सम्मानित किया गया। एसजेएस स्कूल के छात्र शौर्य सिंह ने स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। एसजेएस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री रमेश बहादुर सिंह ने छात्र को सम्मानित करते हुए कहा कि ताइक्वांडो केवल मार्शल आर्ट ही नही बल्कि जीने की कला है। ये जीवन मे अनुशासन सिखाता है। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. बीना तिवारी ने शौर्य सिंह को बधाई देते हुए कहा कि एसजेएस के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना नाम कमा रहे है।लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसजेएस पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के छात्र शौर्य सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया था।शौर्य सिंह की इस उपलब्धि पर उसके कोच अमित श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन सूरज सर और अब्दुल खालिद सिद्दीकी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *