जालौन में 100 साल पुराने शिव मंदिर पर बिजली गिरी:मथुरा में कार डूबी, इटावा-हापुड़ में आंधी, टेंट उखड़े; 35 शहरों में बारिश

यूपी में दशहरे से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश में 10 दिनों बाद आंधी-बारिश का दौर शुरू हुआ है। कम से कम 35 जिले बारिश से तरबतर हो गए हैं। मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद, गोंडा, मथुरा, हाथरस, बरेली, श्रावस्ती, इटावा और फर्रुखाबाद समेत कई शहरों में तेज बारिश हुई। श्रावस्ती में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। मंडियों में भी पानी भर गया। मथुरा में ढाई घंटे हुई बारिश से सड़कों पर कार डूब गईं। कृष्णा नगर क्षेत्र में भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के घर में पानी भर गया। विधायक के घर में 10 इंच तक पानी भरा नजर आया। हाथरस के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। हापुड़ में रावण-मेघनाद के पुतले ढह गए। लखनऊ में दिन ही अंधेरा छा गया। बिजली गिरने से मथुरा, श्रावस्ती और कन्नौज में एक-एक की मौत हो गई है। इससे पहले, सुबह से ही पश्चिम यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे मानसून एक्टिव हुआ है। प्रदेश में 3 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 2 अक्टूबर को दशहरा है। इसके बाद अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मानसून लौटने का अनुमान है। तस्वीरें देखिए- यूपी में औसत से 6% कम बारिश हुई
इस मानसून सीजन यूपी में अब तक 700.8 मिमी बारिश हो चुकी है। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 745 मिमी से 6% कम है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सिर्फ 0.2 मिमी बारिश हुई है। जो कि नॉर्मल 2.8 मिमी से 93 फीसदी कम है। यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *