संभल में बुलडोजर देख लोग खुद तोड़ने लगे मस्जिद:4 घंटे में मैरिज हॉल गिराया गया; ओवैसी बोले- बहुत जुल्म हो रहा

संभल में तालाब की जमीन पर बने मैरिज हॉल पर गुरुवार को 4 घंटे तक 4 बुलडोजर चले। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुआ एक्शन दोपहर साढ़े 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान अवैध रूप से बने मैरिज हॉल को गिरा दिया गया। हालांकि, मैरिज हॉल का गेट नहीं तोड़ा गया। वहीं, बुलडोजर देखकर स्थानीय लोगों ने डीएम राजेंद्र पेंसिया से मस्जिद तोड़ने के लिए 4 दिन की मोहलत मांगी। डीएम की परमिशन मिलते ही हॉल के बगल में बनी मस्जिद को लोगों ने खुद तोड़ना शुरू कर दिया। मौके पर डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई मौजूद हैं। इसके अलावा करीब 200 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान तैनात हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मामला संभल मुख्यालय से 30 किमी दूर राया बुजुर्ग गांव का है। प्रशासन का दावा है, मस्जिद और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर बने हैं। मस्जिद 550 वर्गफीट और मैरिज हॉल 30 हजार वर्गफीट में बना है। वहीं, बुलडोजर एक्शन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा- बुलडोजर से बहुत जुल्म किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा। बुलडोजर एक्शन की 4 तस्वीरें… 10 साल पहले बनाई गई थी मस्जिद और मैरिज हॉल
तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मस्जिद और मैरिज हॉल को 10 साल पहले बनाया गया था। गांव के ही मिंजार नाम के एक व्यक्ति ने इनका निर्माण करवाया था। वह मस्जिद का मौलाना भी है। जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें ही इस मस्जिद और मैरिज हॉल का पता चला था। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *