गाजियाबाद में इंजीनियर की पत्नी से चेन लूट, VIDEO:महिला ने कहा- दरोगा ने FIR कराने से रोका, बोलीं कोई चेन दिलवा देंगे

गाजियाबाद में दो बदमाशों ने घर के बाहर इंजीनियर की पत्नी से चेन लूट ली। महिला शोर मचाते हुए 50 मीटर तक लुटेरों के पीछे दौड़ीं, लेकिन बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची। महिला दरोगा ने घटना की जानकारी ली। इंजीनियर की पत्नी का आरोप है कि दरोगा ने उनसे कहा- आप लूट की शिकायत मत दीजिए। लूट का मुकदमा लिखवाने पर आपको चेन भी नहीं मिलेगी। अगर कहीं पर चेन लूट करने वाले लुटेरे पकड़े जाते हैं, तो हम उस चेन को आपको दिलवा देंगे। लूट की सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें बाइक पर हेलमेट लगाए दो बदमाश चेन छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना शनिवार की इंदिरापुरम चौकी के पास की है। अब पढ़िए पूरा मामला… राजीव गुप्ता की पत्नी बबिता ने बताया- उनके पति गाजियाबाद की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर- 13 में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की सुबह बबीता गुप्ता अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी बीच काले रंग की बाइक पर हेलमेट लगाए दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने गले की चेन लूट ली। उसके बाद भागने लगे। बबिता ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा किया। करीब 50 मीटर तक उनके पीछे दौड़ी। आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया। लेकिन बाइक सवार दोनों लुटेरे फरार हो गए। वहीं पड़ोस के एक व्यक्ति ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के हाथ में तमंचा था, बाइक से भागते समय उसने तमंचा भी लहराया था। महिला दरोगा ने कहा- FIR में लूट मत लिखवाओ
बबिता के अनुसार- जिस जगह पर घटना हुई वहां से 150 मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी है। इसलिए उसने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद इंदिरापुरम थाने की दरोगा अलका चौधरी मौके पर पहुंचीं। उनका आरोप है कि दरोगा ने लुटेरों की तलाश नहीं की। कहा कि अगर आप लूट का केस दर्ज कराओगी तो चेन मिलेगी नहीं। फिर कोर्ट में केस चलेगा। दरोगा ने बबिता से कहा- आप चोरी की तहरीर दे दो। जिसके बाद अगर कहीं पर चेन लूट करने वाले लुटेरे पकड़े जाते हैं तो हम उस चेन को आपको दिलवा देंगे। लेकिन इस समय चोरी की तहरीर दे दो। किसी अधिकारी को कॉल मत करना। हम जल्द ही चेन दिलवा देंगे। जिसके बाद उसने पुलिस ने चोरी की तहरीर लिखवा दी। एसीपी से मांगी गई रिपोर्ट
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि लूट के मामले में जांच कराई जा रही है। अगर दरोगा या किसी पुलिसकर्मी की भूमिका तहरीर बदलवाने की पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसीपी इंदिरापुरम से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। ——————————— इसे भी पढ़िए… राहुल बोले-रायबरेली में इंसान नहीं, संविधान की हत्या:भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण; दलित युवक की पीटकर हत्या, मार खाते हुए राहुल का नाम लिया था रायबरेली में मॉब लिंचिंग को लेकर राहुल गांधी ने कहा- दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या केवल एक इंसान की नहीं, बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है। देश में नफरत, हिंसा और भीड़ तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। राहुल ने मंगलवार को X पर लिखा- संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है, इंसाफ की जगह डर ने, लेकिन यह देश संविधान से चलेगा, भीड़ की सनक से नहीं। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है। मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। (पूरी खबर पढ़िए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *