घर में घुसकर महिला को गोली मारी:मेरठ में गंभीर हालत में पति को कॉल किया, बोली- जल्दी आ जाओ

मेरठ में घर में घुसकर एक हमलावर ने महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर हालत में महिला ने पति को कॉल किया। कहा- जल्दी घर आ जाओ। मुझे किसी ने गोली मार दी है। रविवार सुबह साढ़े 9 बजे सीमा गोयल (40) घर में अकेली थी। पति मुकेश चंद गोयल (65) दुकान में गए थे। सीमा किचन में नाश्ता बना रही थी। तभी नकाबपोश हमलावर घर में घुसा और सीधे किचन में आ गया। वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली सीमा के पैर में गोली लगी है। दूसरी गोली उसको छूकर निकल गई है। सीमा के चीखने और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच घर पहुंचे पति मुकेश पत्नी को प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से एसडी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए। घरवालों से भी पूछताछ की। हमलावर कौन था, महिला को गोली क्यों मारी, यह अभी क्लियर नहीं हुआ है। घटना सरधना तहसील के मोहल्ला आजादनगर चकला की है। वारदात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। 3 तस्वीरें देखिए- पत्नी बोली- मुझे गोली लग गई, जल्दी घर जाओ
सीमा के पति मुकेश चंद गोयल की अशोक की लाट पुलिस चौकी के पास शॉप है। उन्होंने बताया- मैं जनरल स्टोर की दुकान चलाता हूं। पत्नी का फोन आया कि मुझे किसी ने गोली मार दी है। तुम जल्दी घर आ जाओ। जब मैं घर पहुंचा, तो देखा वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। वह अभी बेहोश है, कुछ बोल नहीं पा रही। हमलावर कौन था, यह मैं नहीं जानता। पत्नी ने भी अभी तक कुछ नहीं बताया है। 7 साल पहले मुकेश चंद ने की थी दूसरी शादी
मुकेश चंद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। 7 साल पहले मुकेश चंद ने सीमा के साथ दूसरी शादी की थी। महेश चंद के बेटे अश्वनी गुप्ता (32) ने बताया- मेरी पहली मम्मी की मौत 2018 में ब्रेन हेमरेज के चलते हो गई थी। करीब डेढ़-दो महीने बाद ही पापा ने दुकान में ही काम करने वाली सीमा से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही सौतेली मां हम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थी। घर से बाहर जाते समय किसी को कुछ बताकर नहीं जाती थी। बेटा बोला-हम लोग दूसरे घर में रहते हैं
अश्वनी ने बताया- हम लोग सौतेली मां के घर से 100 मीटर की दूरी पर बने घर में अलग रहते हैं। वहीं पर दुकान है, जहां मैं और पापा बैठते हैं। अभी दूसरे घर में एक दुकान को तैयार कराई जा रही थी। जब वारदात हुई, तो पापा दुकान खोल ही रहे थे। उनके पास सूचना आई, जबकि मैं नहाने गया था। जैसे ही मुझे पता चला, मैं भी भागकर आया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया- पूरे मामले में शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- महिला को एक गोली उसके घुटने में लगी है। दूसरी गोली केवल छूकर गुजरी है। महिला के सिर में चोट लगी है, जिससे खून बह रहा था। इसलिए लगा कि उसके सिर में गोली लगी है। अब हालत खतरे से बाहर है। महिला को गोली किसने मारी, यह अभी क्लियर नहीं हुआ है। क्योंकि वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। हालत में सुधार होने पर उनसे बातचीत की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चेक कर रही है।
——————- ये खबर भी पढ़ें… पति ट्रेन के आगे कूदा, पत्नी फंदे पर लटकी, फिरोजाबाद में 1 घंटे में दोनों की मौत; विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों घटना एक घंटे के अंदर हुई है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पति घर से निकला और 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *