गाजियाबाद में पटाखे की चिंगारी से 5 फ्लैट जले:सोसाइटी में मची भदगड़, लोग अपना घर छोड़कर भागे; 25 लोगों को बचाया गया

गाजियाबाद में इंदिरापुरम के फ्रेंड्स एवेन्यू अपार्टमेंट की पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। पटाखा जलाने से आग दूसरी मंजिल पर लगी। कुछ ही देर में पूरा फ्लैट जलने लगा। देखते ही देखते पहली, तीसरी मंजिल का एक अन्य फ्लैट, चौथी मंजिल और पांचवी मंजिल के फ्लैट भी आग की चपेट में आ गए। पांचों फ्लैट एक साथ जलने लगे। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में भगदड़ मच गई। आस-पास के फ्लैट वाले अपना घर छोड़कर भागने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में फंसे 25 लोगों को बचाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की शक्ति खंड-2 के फ्रेंड्स एवेन्यू अपार्टमेंट की है। 4 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 के फ्रेंड्स एवेन्यू अपार्टमेंट में 22 फ्लैट हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे जलता हुआ रॉकेट दूसरी मंजिल के फ्लैट के बालकनी में गिरा। कुछ ही देर में आग बालकनी से पूरे फ्लैट में फैल गई। धीरे-धीरे दूसरी मंजिल का एक और फ्लैट आग की चपेट में आ गया। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग जब तक कुछ समझ पाते आग पहली से लेकर पांचवी मंजिल तक पहुंच गई। 5 फ्लैट भीषण तरीके से जलने लगे। आग लगने की सूचना मिलते ही अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई। करीब 25 लोग आग में फंस गए। दिवाली की वजह से अपार्टमेंट में कम लोग थे
आग लगने की सूचना पर मौके पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और 2 थानों की पुलिस और दमकल के कर्मचारी पहुंच गए। RWA के डिप्टी सेक्रेटरी प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि इस बिल्डिंग में करीब 20 परिवार के लोग रहते हैं। कई फ्लैटों में रहने वाले लोग दीपावली पर अपने घर गए थे। कुछ लोग बिल्डिंग में थे। फ्लैट में जितने लोग थे, उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग किन कारणों से लगी, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब आधा घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पास में रॉयल होटल है। आग को देखकर होटल के कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फायर सिलेंडर लेकर सभी लोग आग बुझाने लगे। मगर इसी दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। CFO राहुल पाल ने बताया कि आग लगने की सूचना वैशाली फायर स्टेशन को मिली। जिसके बाद अलग-अलग स्टेशनों से दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 1 से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दूसरी मंजिल पर आग सबसे पहले लगी थी। उसके बाद ऊपर तक पहुंच गई। इन सभी फ्लैट का बालकनी वाला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच की जा रही है। ————————- ये भी पढ़ें: लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के इंजीनियर की मौत:6 महीने पहले हुई थी शादी, 7 साल से मिसाइल मिशन में काम कर रहे थे लखनऊ में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्यरत ब्रह्मोस मिसाइल के सिस्टम इंजीनियर की मौत हो गई। उनकी पहचान आकाशदीप गुप्ता (30) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें परिजन तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *