उन्नाव में एक युवक ने अपने घर की छत पर खुद पर पेट्रोल डालकर सुसाइड की कोशिश की। युवक ने भगवंतनगर के बीजेपी विधायक आशुतोष शुक्ला पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुसाइड की कोशिश से पहले युवक ने एक 6.43 मिनट का वीडियो भी बनाया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घर वालों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का आरोप है कि उसके ऊपर दबाव बनाकर बिना तलाक के पत्नी की दूसरी जगह शादी करवा दी गई है। जब वह विधायक से मिलने पहुंचा तो वहां से धक्के मारकर भगा दिया गया था। इससे परेशान होकर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… वीडियो बनाने वाला युवक उन्नाव का रहने वाला रोहित तिवारी पुत्र सुनील तिवारी है। रोहित ने वीडियो में बताया कि मैं गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ला का रहने वाला हूं। मेरी शादी 3 साल पहले विधायक आशुतोष शुक्ला के करीबी धीरेन्द्र की रिश्तेदारी में हुई थी। शादी बिना दहेज के हुई थी, लेकिन पत्नी पूजा मिश्रा ने अपने पिता संजय मिश्रा के कहने पर झूठे केस लगाए और रुपए ठगे। अभी भी कोर्ट में चल रहा है केस
हम पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। रोहित का आरोप है कि विधायक और उनके करीबियों ने मेरे ऊपर दबाव बनाकर पत्नी की दूसरी शादी करवा दी, जबकि यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है और दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उस पर दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया, जिससे उसका पूरा परिवार परेशान हो गया। उसने कई बार न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक आवास में पहुंचा था
बुधवार रात को रोहित विधायक आशुतोष शुक्ला से मिलने उनके आवास पर पहुंचा था। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और करीबियों ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। इस घटना से आहत होकर वह घर लौट आया और छत पर चढ़कर पेट्रोल छिड़क लिया। युवक ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। इस वीडियो में उसने विधायक और उनके सहयोगियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। अब पढ़िए युवक ने वीडियो में क्या कहा… मैं रोहित तिवारी सन ऑफ सुनील कुमार तिवारी। मेरे पिताजी का देहांत 12 फरवरी 2025 को शाम 6:00 बजे हो गया था। आज मैं विधायक आशुतोष शुक्ला के यहां घर गया हुआ था। विधायक आशुतोष शुक्ला की लड़की, उसका लड़का, सुधीर श्रीवास्तव, धीरेंद्र शुक्ला ने मेरे साथ बदतमीजी की। मैं सीएम योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री, बृजेश पाठक और सारे अधिकारियों से विनती करना चाहता हूं कि मेरे जो केस चल रहे हैं उसकी निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। विधायक आवास से आने के बाद मैंने एसपी, 112 डायल एसआई गजेंद्र सिंह सबको फोन किया कि भैया मेरे साथ ऐसी-ऐसी बात हुई है। मैं बातचीत करने के लिए गया था। लेकिन कोई सुनवाई न होने के बाद मैं सीधा घर आ गया। घर आने के बाद मैं एक जगह बैठा हुआ था। इसके बाद इन्होंने हमको उठा लिया। तीन लोग थे, जिसमें एक बिना वर्दी के पुलिस वाला था, दो पुलिस वाले थे। जब ये उठा के ले आने लगे, तो मैंने इनसे कहा कि मेरे घर ले जाके बात करा दें। इन लोगों ने मुझको फेंक दिया। वहां ट्रांसफॉर्मर था, जिससे ब्लास्ट होने लगा। पुलिस की कार्रवाई से परेशान
पुलिस प्रशासन पिछले चार सालों से बिल्कुल निंदनीय कार्रवाई कर रहा है। कोई जांच नहीं हो रही, कोई सुनवाई नहीं हो रही। आज के समय में न्याय मिलना असंभव-सा हो गया है। यह भाजपा सरकार नहीं, बल्कि दोगली सरकार है, जहां आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती। मुझे लगातार चार साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। थाना भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी मुझे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, और इसका कारण विधायक आशुतोष शुक्ला हैं। विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को विधायक आशुतोष शुक्ला ने अपने आवास के बाहर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और कहा – “कुलदीप सिंह सेंगर है क्या?” हमारा कहना है कि कुलदीप सिंह सेंगर चाहे जो भी हों, हमें व्यक्तिगत रूप से उनसे कोई मतलब नहीं है। परंतु यह सच है कि जब से वे नहीं रहे, उन्नाव जिले में अत्याचार और अन्याय बहुत बढ़ गया है। पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ा… यहां के लोग मेरे साथ बहुत गंदी हरकतें कर रहे हैं। देखिए — मैं पेट्रोल में सना हुआ अपनी छत पर खड़ा हूं, जो दो से तीन मंजिल ऊंची है, और यहां पेट्रोल की पीपिया रखी है। अगर आज मैं मर जाऊं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विधायक आशुतोष शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, सुधीर शुक्ला, उनकी पत्नी, पुत्री और पुत्र की होगी। उनकी पत्नी खुद बाहर आई थीं, और इसका वीडियो मेरे पास मौजूद है। यह है। यह देखिए, मैं अपनी तीसरी मंज़िल पर हूं। मैं आज पूरी तरीके से मरना चाहता हूं। मुझे पुलिस फ़ोर्स के द्वारा मारा गया है। विधायक आशुतोष शुक्ला ने मुझे पिटवाया है। मैं पूरा पेट्रोल में भीग गया हूँ। मैं अपनी आत्महत्या करने की खुद ही ज़िम्मेदारी लेता हूं। अधिकारियों और सीएम से मांगी मदद
जो भी लोग दोषी हैं, उनके ऊपर कार्रवाई की जाए। मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से, केशव प्रसाद मौर्य से, बृजेश पाठक से, मैं सभी अधिकारियों से निवेदन करना चाहता हूं कि मेरे सारे केसों की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्नाव जिला का विधायक आशुतोष शुक्ला ही इसका ज़िम्मेदार है। मैं पूरी तरह से पेट्रोल में भीग गया हूं। मुझे मेरी बहन ने पेट्रोल से नहला दिया है। मैं इस चीज़ की ज़िम्मेदारी लेता हूं। मेरी निष्पक्ष जांच के लिए मैं लड़ रहा था, और आज मुझे पूरी तरीके से मार दिया गया है। मुझे पुलिस ने मारा है, मुझे विधायक ने पिटवाया है। मैं आज आत्महत्या करना चाहता हूँ। मैं आज पूरी तरह से तीसरी मंज़िल से कूदूंगा। मेरा वीडियो आप लोगों को सबको मिलेगा। मेरी ज़िंदगी में 4 साल से कुछ नहीं हो रहा है। मेरी निष्पक्ष जांच के लिए कोई नहीं बोल रहा है। विधायक ने आरोपों को निराधार बताया
इसके बाद युवक नीचे उतर आया। पेट्रोल से भीगा हुआ देखकर घर वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश के तहत किया गया प्रयास है और सच्चाई जांच में सामने आ जाएगी। सदर कोतवाली प्रभारी संजीवों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। ————————– यह खबर भी पढ़िए… रेप पीड़ित बेटी के बच्चे को मार डाला:कौशांबी में मां-भाई ने शव तालाब में फेंका, चचेरे भाई ने रेप किया था कौशांबी में 19 साल की युवती से उसके चचेरे भाई ने कई महीनों तक रेप किया। युवती प्रेग्नेंट हो गई। उसका गर्भ बढ़ने पर परिवार के लोग इज्जत बचाने के डर से ट्यूमर बता कर पर्दा डालते रहे। 19 अक्टूबर को युवती ने बच्चे को जन्म दिया। 2 दिन बाद यानी 21 अक्टूबर को बच्चे का शव गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 22 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। इसमें पता चला कि बच्चे की मौत गला दबाने और पटकने से हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
