PM मोदी दो दिन के लिए वाराणसी पहुंचे:हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, महिला बोली- मोदी राम तो योगी लक्ष्मण

पीएम मोदी शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचे। वे एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस सड़क मार्ग से पहुंचे। करीब 27 किमी लंबे इस रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। फूल बरसाए। हर-हर महादेव का जयघोष किया। पीएम मोदी का यह इस साल का 5वां और वाराणसी सांसद रहते 53वां दौरा है। स्वागत में खड़ी एक महिला ने कहा- हमें योगी लक्ष्मण और मोदी राम के रूप में दिखते हैं। पीएम को देखने दिव्यांग बृजेश कुमार सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा- 2 बार मोदी से मुलाकात हुई है। आज देख कर खुशी हुई। पीएम गेस्ट हाउस में नाइट स्टे करेंगे। इससे पहले यहां CM योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की। मोदी काशी में 2 दिन यहां रहेंगे। शनिवार को वह 4 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें 1 ट्रेन वाराणसी से खजुराहो तक चलेगी। ये वाराणसी को मिलने वाली 8वीं वंदे भारत है। पीएम मोदी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग में चलते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *