60 हजार देकर शादी की, 18 दिन बाद भागी दुल्हन:सहारनपुर में गहने-नकदी साथ ले गई, दूल्हा बोला- अब किसको मुंह दिखाऊं

सहारनपुर में शादी के 18 दिन बाद दुल्हन घर छोड़कर भाग निकली। वह अपने साथ गहने और नकदी भी ले गई। कोलकाता की रहने वाली युवती ने शादी रचाने के बदले 60 हजार रुपए लिए थे। दूल्हे के परिवार वाले दो दिन तक उसका इंतजार करते रहे। लेकिन वह नहीं लौटी। पीड़ित के मुताबिक, युवती जब घर से भागी उस समय घर पर कोई नहीं था। सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। शादी गांव के ही एक बिचौलिए ने तय कराई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच की बात कह रही है। मामला थाना चिलकाना के पटनी गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से… पश्चिमी बंगाल में हुई शादी पटनी गांव के रहने वाले पवन सैनी के बेटे गौरव सैनी की शादी गांव 26 अक्टूबर को मुगली खातून उर्फ पूजा से हुई। वह कोलकाता के दीवानपुर में रहती थी। दोनों की शादी पटनी गांव में ही रहने वाले सिट्टू के सास-ससुर ने कराई थी। आरोप है कि सिट्टू ने शादी कराने के लिए 60 हजार रुपए भी लिए थे। उसकी शादी भी कोलकाता में ही हुई थी। सिट्टू गौरव को अपने साथ कोलकाता ले गया। फिर अपने सास-ससुर के साथ मिलकर गौरव की शादी पूजा से कराई। दुल्हन जब भागी, घर में कोई नहीं था गौरव सैनी ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को मैं कुछ सामान लेने चिलकाना गया था। मेरे माता-पिता मजदूरी करने गए थे। उस समय मेरी पत्नी पूजा ही घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर वह घर से भाग निकली। अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपए कैश भी ले गई। काफी तलाशने पर भी नहीं मिली पूजा गौरव ने कहा- जब मैं घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खुला था। मैंने पूजा को कई आवाज लगाई, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। जब कमरे में जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली हुई थी। मैंने देखा तो अलमारी में रखे गहने और 60 हजार रुपए गायब थे। मैं तुरंत आवाज देते हुए बाहर निकला। घर के आसपास चारों तरफ तलाश किया। लेकिन वह कहीं नहीं दिखी। थोड़ी ही देर में मेरे मां-बाप भी आ गए। मैंने उन्हें पूरी बात बताई। फिर हम सभी ने पूजा को ढूंढना शुरू किया। पूरा गांव, खेत-खलिहान सब तरफ ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। गांव वालों ने बिचौलिये को पकड़ा दुल्हन के भागने की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों ने गांव के सिट्‌टू और उसके साले मोनू को पकड़ लिया। फिर सिट्टू से पूछा कि पूजा कहां गई है। इस पर वे हक्का-बक्का रह गया। कोई साफ जवाब नहीं दे सका। दोनों ने गौरव के परिवार वालों से दुल्हन वापस लाने की बात कही। बिचौलिये ने दुल्हन के मायके में फोन किया, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की। वहीं, गांव के दोनों युवकों ने दुल्हन और पैसा वापस कराने की बात कही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ————————— ये खबर भी पढ़िए… एयरफोर्स जवान ने माथे पर गोली मारकर जान दी:बरेली में भाई बोले- मरने के लिए मजबूर किया गया; आरोपी को मौत की सजा मिले बरेली में एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात 25 साल के शुभम कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शुभम कुमार सुबह रेडियो ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से माथे के बीचों-बीच गोली मारी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *