ट्रेन के आगे कूदा BBA स्टूडेंट, बोला- लव यू:मैं सुसाइड कर रहा हूं, कानपुर में इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया

तो यह आज मेरा आखिरी वीडियो है…लाइफ में मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं। अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं। मैं सुसाइड कर रहा हूं। घबराना मत, जिन्होंने मेरी केयर की, उन्हें बहुत सारा प्यार… Love you इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट कर कानपुर के BBA स्टूडेंट ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। उसका कटा हुआ शव बुधवार सुबह गुरुदेव-अवधपुरी क्रॉसिंग के बीच पड़ा मिला। मंगलवार देर रात छात्र ने यह वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। CSJM यूनिवर्सिटी में BBA स्टूडेंट था मृतक छात्र की पहचान कल्याणपुर के बारा सिरोही निवासी वरुण सिंह यादव (19) के रूप में हुई है। वरुण के पिता अंजेंद्र सिंह यादव किसान हैं। अंजेंद्र ने बताया- मेरे दो बेटे और एक बेटी में वरुण दूसरे नंबर का था। बड़ा बेटा आदित्य और सबसे छोटी बेटी अपर्णा है। पत्नी किरन की 14 साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, भाई आदित्य ने बताया- वरुण छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से BBA सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह मंगलवार की शाम को घर आया। इसके थोड़ी देर बाद रात करीब 8 बजे फास्ट फूड खाने की बात कहकर निकला था। वरुण ने देर रात इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला
वरुण ने रात करीब 10.40 बजे इंस्टाग्राम पर सुसाइड करने की बात कहते हुए वीडियो अपलोड किया। इसमें वह बोल रहा था कि ये मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो है। मैंने बहुत गलतियां की हैं। मैं अपनी जिंदगी से ऊब चुका हूं। वीडियो अपलोड होते ही परिजनों ने कल्याणपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। ADCP बोले- आत्महत्या की वजह पता नहीं
ADCP वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया- छात्र की आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बुधवार सुबह 7.45 बजे घर से करीब 3 किमी दूर कल्याणपुर में रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर-124 के पास वरुण का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। ——————– ये खबर भी पढ़िए- आतंकी डॉ. शाहीन के दो बेटे, पति सरकारी डॉक्टर: कानपुर में भास्कर से कहा-पत्नी आतंकी सुनकर सदमा लगा, 10 साल से संपर्क नहीं ‘मेरी 2003 में अरेंज मैरिज हुई थी। दो बच्चे भी हुए। शाहीन अक्सर यूरोपियन कंट्री में चलने का दबाव बनाती थी, लेकिन मैं यहीं रहना चाहता था। एक दिन अचानक शाहीन हम लोगों को छोड़कर चली गई। 2015 में हमारा तलाक हो गया। इसके बाद वह कभी लौटकर नहीं आई। हमारे बीच कभी विवाद नहीं रहा।’ लखनऊ की लेडी आतंकी डॉ. शाहीन के पूर्व पति, डॉ. जफर हयात ने दैनिक भास्कर से ये बातें कहीं। वह केपीएम हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *