लखनऊ में दौड़ीं विश्वयुद्ध से पहले की बाइक-कारें:एक्ट्रेस आशा पारेख की कार भी आई, अब्दुल बोले-1927 की फोर्ड आज भी मस्त चलती है

लखनऊ में रविवार को सड़क पर अलग ही रौनक देखने को मिली। 40 विंटेज कार और 5 विंटेज बाइक दौड़ीं तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने बाइक-कारों के साथ सेल्फी ली। यह रैली ट्रैफिक अवेयरनेस के लिए निकाली गई। इसमें एक्टर आशा पारेख की कार भी नजर आई। इसके अलावा, द्वितीय विश्व युद्ध के पहले की कार-बाइकें शामिल हुईं। 104 साल पुरानी की बेबी ऑस्टिन और 1927 की फोर्ड का जलवा देखने को मिला। रैली हजरतगंज चौराहे से शुरू होकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खत्म हुई। गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। संजय प्रसाद ने कहा- विंटेज कार रैली का यह एडिशन काफी शानदार है। यह कम्युनिटी काफी वाइब्रेंट है। इन गाड़ियों को काफी अच्छे तरीके से बनाया गया। इनके मेंटेनेंस में पैसा और मेहनत लगती है। इसके बाद भी यह गाड़ियां अच्छी कंडीशन में हैं। इन लोगों ने अपने पैशन को लोगों के सामने रखा है। रैली से रोड सेफ्टी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। रैली की तस्वीरें देखिए… कार-बाइकें लेकर पहुंचे लोगों ने क्या कहा… .पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *