मेरठ में इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर की शादी:दोनों ने एक-दूसरे के गले में डाली वारमाला, राइफल से 2 फायर किए; मर्सिडीज से साहिल पहुंचे

मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नूरानी और किक बाक्सर साहिल भारद्वाज जीवनसाथी बन गए। स्टेज पर दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। इसके बाद साहिल ने 10-10 के नोटों की दो गड्‌डियों को अन्नू के ऊपर से उछाल दीं। इससे पहले लाल रंग का लंहगा पहने अन्नू सहेलियों के साथ स्टेज तक पहुंची। यहां दूल्हा बने साहिल ने हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर किया। फिर उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया। इसके बाद छोटी रायफल से 2 हवाई फायर किए। साहिल मर्सिडीज कार से बरात लेकर पहुंचे थे। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। द्वारचार के दौरान अन्नू रानी के भाई उपेंद्र चौधरी ने साहिल को सोने की चेन और अंगूठी पहनाई। इसके बाद मिठाई का डिब्बा दिया। जिसे साहिल ने अपनी मां को सौंप दिया। अन्नू रानी और साहिल की शादी में हरियाणा के पानीपत से डिस्कस थ्रो खिलाड़ी नेहा और कर्नाटक से जेवलीन थ्रो प्लेयर रश्मि पहुंची। इससे पहले सोमवार को बहादुरपुर गांव में अन्नू के घर उनकी हल्दी, मेंहदी सेरेमनी हुई। अन्नू के घर में मंडप सजाया गया है। मंडप में सबसे पहले अन्नू को तेल चढ़ा और मंडा हुआ। 5 तस्वीरें देखिए… इसके साथ ही उनकी भाभी, दीदी और घर की महिलाओं ने उन्हें हल्दी लगाई। मेंहदी सेरेमनी में अन्नू के हाथों में साहिल के नाम की मेंहदी सजाई गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने खूब डांस किया। आज अन्नू किक बाक्सर साहिल भारद्वाज के साथ 7 फेरे लेंगी। शादी की सारी रस्में मेरठ से ही होंगी। 19 नवंबर की सुबह विदाई के बाद रोहतक में अन्नू-साहिल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इसमें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और रेलवे के वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे।
अन्नू को तैयार होने में 7 घंटे लगे
शादी के लिए अन्नू रानी लगभग पिछले पांच घंटे से ब्यूटी पार्लर में ही हैं, पार्लर के संचालकों ने बताया कि अभी तकरीबन दो घंटे और लगेंगे । लगभग शाम 6 बजे तक वो तैयार होकर पार्लर से घर के लिए निकलेंगी। इसके बाद वो नानू नहर स्थित शादी के मंडप में जाएंगी। शादी के इवेंट की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *