पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू ने सुसाइड किया:दिल्ली में फंदे पर लटका मिला शव, भाई बोले- बहनोई के दूसरी महिलाओं से रिलेशन थे

देश की एक मशहूर पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। मंगलवार शाम दिल्ली के बसंत विहार में वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। कमल किशोर मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है- प्यार नहीं, भरोसा नहीं…अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद। दीप्ति के मायकेवालों ने खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया। साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से दीप्ति की शादी हुई थी। दोनों का 14 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है, हरप्रीत ने दो शादी की हैं। दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। दीप्ति चौरसिया के भाई ऋषभ ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मेरे जीजा (हरप्रीत) के कई अवैध संबंध हैं। शादी के बाद से ही उनके मेरी बहन से अच्छे संबंध नहीं थे। 2011 में भांजे की डिलीवरी के बाद हमें पता चला कि जीजा और सास मेरी बहन के साथ मारपीट करते हैं। हम अपनी बहन को कोलकाता में अपने घर ले आए थे, लेकिन उसकी सास उसे वापस ले गई थी। ऋषभ ने कहा- उसके बाद भी बहन के साथ वो लोग मारपीट करते रहे। मेरी बहन मुझे फोन करके कहती थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा। बहनोई उसके साथ मारपीट करता था। मुझे नहीं पता कि मेरी बहन की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। मैंने 2-3 दिन पहले ही उससे बात की थी। मुझे बस न्याय चाहिए। वकील बोले- दोनों परिवारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार होगा
कंपनी के मालिक के फैमिली एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने दिल्ली में कहा- जो कुछ भी हुआ, बहुत बुरा हुआ। लड़के के मायके और ससुराल दोनों परिवारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा, क्योंकि हम उन्हें पूरा सम्मान देना चाहते हैं। वकील ने कहा- यह दोनों परिवारों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मीडिया में जो भी बताया जा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है। सुसाइड नोट में कोई आरोप नहीं है। उन्होंने इसके लिए किसी का नाम नहीं लिया है। हमें नहीं पता कि सुसाइड का कारण क्या है। हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। जांच चल रही है। ———————— ये खबर भी पढ़िए- कातिल ने हथौड़ा मारकर मां-बेटी के सिर की हड्‌डी तोड़ी: गोरखपुर में मां-बहन को मुखाग्नि देकर बेटी चिल्लाई- हत्यारों को बुरी मौत मिले गोरखपुर में बुजुर्ग मां और बेटी को कातिल ने एक झटके में मार दिया। दोनों के सिर पर इतनी तेज हथौड़ा मारा कि उनकी सिर की हड्‌डी 4-5 टुकड़ों में टूट गई। मर्डर के पीछे 1 मकान का विवाद बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए हैं। मां और बेटी इसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थीं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *