आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में वांछित महिला गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में वांछित महिला गिरफ्तार

 

उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को मगरवारा निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र पवन (30 वर्ष) को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में कोतवाली सदर में मु.अ.सं. 465/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी रागिनी राठौर (25 वर्ष) निवासी मगरवारा को बुधवार को राजधानी मार्ग स्थित मसवासी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, आरक्षी अंकेश कुमार, लोकेश प्रताप तथा महिला आरक्षी राखी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *