यूपी की बड़ी खबरें:बस्ती के DIG संजीव त्यागी के AUDIO का फोरेंसिक टेस्ट होगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बस्ती के DIG संजीव त्यागी के कथित ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक टेस्ट का आदेश दिया है। आरोप है कि उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बोलीं, जिसका ऑडियो सामने आया था। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और के विनोद चंद्रन की बेंच ने मुस्लिम सिटिजन के खिलाफ क्रिमिनल केस भी रद्द कर दिया, जिसने क्लिप को सर्कुलेट करके इसकी असलियत की पुष्टि मांगी थी।
बेंच ने कहा, पिटीशनर इस्लामुद्दीन अंसारी पर केस चलाना पूरी तरह से पुलिस अथॉरिटी और ज्यूडिशियल प्रोसेस का गलत इस्तेमाल था। उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद नोटिस जारी करने के बाद केस वापस लेने की मांग की थी। बेंच ने कहा, हमें लगता है कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू करके अपने अधिकार और कोर्ट के प्रोसेस का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल किया है। पिटीशनर ने फॉर्मल कंप्लेंट करने से पहले पुलिस सुपरिटेंडेंट से पूछा था क्या आवाज़ उनकी है। लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बजाय अंसारी पर हेट स्पीच सर्कुलेट करने का केस दर्ज कर लिया गया।
ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट में उनकी अपील खारिज कर दी गईं। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। कोर्ट ने ऑडियो क्लिप के जांच का आदेश दिया और कहा कि त्यागी का वॉयस सैंपल तेलंगाना स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (TSFSL), हैदराबाद में उसके डायरेक्टर की सीधी निगरानी में इकट्ठा करके टेस्ट किया जाए। डायरेक्टर पर्सनली ज़िम्मेदार होंगे कि टेस्ट ऐसे काबिल अधिकारियों द्वारा किया जाए, जो प्रभावित न हों। डीआईजी को तीन हफ़्ते के अंदर हैदराबाद लेबोरेटरी के सामने अपना वॉयस सैंपल देने का निर्देश दिया गया है। TSFSL डायरेक्टर को 31 जनवरी, 2026 तक सीलबंद लिफाफे में फोरेंसिक रिपोर्ट जमा करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी, 2026 को होगी। बरेली में ज्योतिषी बनकर ठगी, लड़की ने इंस्टाग्राम पर पूछा- शादी कब होगी, फिर खाली हो गया खाता बरेली में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से लाखों की ठगी की गई। साइबर ठग ने खुद को ज्योतिषी बताकर युवती को अपनी बातों में फंसाया, फिर उसका पूरा अकाउंट खाली कर दिया। युवती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। उसकी चैटिंग एक कथित ज्योतिषी से शुरू हुई। ज्योतिषी से युवती ने पूछा कि वह एक लड़के से मोहब्बत करती है। उससे शादी कब होगी, लड़का कैसा है? शादी के बाद जीवन कैसा रहेगा? इस पर ज्योतिषी ने ‘पूजा-पाठ’ कराने का झांसा दिया। पढ़िए पूरी खबर… जालौन में भाजपा नेता को थाने में जड़े थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा, दरोगा-सिपाही के निलंबन की मांग, 1 घंटे तक हंगामा जालौन में भाजपा नेता को थाने में बुलाकर दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। भाजपा नेता ने फोन करके अपने समर्थकों को बुला लिया। जिसके बाद 50-60 की संख्या में भाजपाइयों ने थाने को घेर लिया। थाने के बाहर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज हंगामा चला। भाजपाइयों ने आरोपी दरोगा और सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल भाजपा नेता की एक महिला बीएलओ के मकान में दुकान है। दोनों के बीच 25 साल से विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह वे दुकान पहुंचे तो महिला ने दुकान पर ताला जड़ दिया था। जिसे लेकर दोनों में बहस हुई। महिला ने पुलिस बुला ली तो भाजपा नेता उनसे भिड़ गए। महिला ने भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद उन्हें थाने में बुलाया गया था। घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित माधोगंज थाने की है। पीड़िता भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में माफिया शुभम जायसवाल के 2 करीबी गिरफ्तार, बांग्लादेश तक सप्लाई की कफ सिरप वाराणसी में कफ सिरप मामले में कमिश्नरेट की एसआईटी ने शुभम जायसवाल के दो बड़े करीबियों को गिरफ्तार किया है। दवा लाइसेंस बनवाकर दोनों ने लाखों रुपए के फर्जी बिल तैयार कर सीरप को बांग्लादेश तक सप्लाई किया। आरोपी विशाल जायसवाल और बादल आर्य ने एसआईटी की पूछताछ में सभी राज से खोले। दोनों आरोपियों ने अपनी फर्में बनाकर बड़ी कमाई की। हर खेप पर उन्हें 25-30 हजार रुपए मिलते थे। यहां तक की हर बोतल पर एक रुपए कमीशन मिलता था। फर्म का पैसा आने पर उसे शैली ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर कर देते थे। वही एसआईटी के अफसर शुभम के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट से भी पूछताछ कर रहे हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी देवेश बसबाल ने बताया- जानकारी में आया है कि शुभम जायसवाल भारत से बाहर चला गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा रहा है। साथ रेड-कार्नर नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें इंटरपोल के थ्रू इनकी गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर श्रावस्ती में घर के बाहर खेलते समय 6 साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला, मुंह नोच ले गया श्रावस्ती में घर के बाहर खेलते समय 6 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। इसके बाद कुत्ता भाग गया। परिवारवालों ने बच्ची को उठाया और बहराइच के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट लगी। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना सोनवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुरहरी गांव की है। पढ़िए पूरी खबर आगरा में बाबर के नाम पर बाबरी शौचालय बनवाएंगे; योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान आगरा में बाबर के नाम पर बाबरी सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगे। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमांयू कबीर की गर्दन काटने पर 51 हजार रुपए के इनाम भी देंगे। यह बात योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने एक वीडियो जारी कर कही। अजय तोमर ने कहा- बाबरी नाम की मस्जिद भारत की धरती पर अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबर की असली जगह शौचालय में है। यहां अकबर, औरंगजेब, शाहजहां, हुमायूं, अलाउद्दीन खिलजी समेत अन्य मुगल आक्रांताओं की भी तस्वीर लगाई जाएगी। इन्होंने भारत आकर यहां की संस्कृति को सभ्यता को नष्ट करने का काम किया। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में थाने के सील मालखाने से लाइसेंसी रिवाल्वर गायब; बर्खास्त मुंशी पर FIR प्रयागराज में नैनी थाने के मालखाने से लाइसेंसी रिवाल्वर गायब होने का मामला सामने आया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम ने खुद शिकायत लिखवाकर बर्खास्त पूर्व मालखाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ 7 दिसंबर को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। राजेंद्र प्रसाद साल-2016 में 25 लाख के गबन में बर्खास्त किया जा चुका है। गायब रिवाल्वर पप्पू उर्फ रहमत अली की थी, जो लाइसेंसी थी। इसे साल 2007 में हत्या और गैंगस्टर के मुकदमे में जब्त किया गया था। रिवाल्वर रिलीज करने के लिए प्रयागराज DM ने 5 जुलाई, 2023 को आदेश दिया था। आदेश का पालन न होने पर पप्पू उर्फ रहमत अली ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में 24-कैरेट गेम से 22 लाख की ठगी; दोगुने मुनाफे के चक्कर में कारोबारी ने इन्वेस्ट किए पैसे वाराणसी में 22 लाख के साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा आजमगढ़ के लालपुर के मूल निवासी और वाराणसी में कारोबार करने वाले सूर्यकांत साहू ने दर्ज कराया है। इसके पहले वो इस फ्रॉड की शिकायत साइबर क्राइम थाने में कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 कैरेट गेम खेलने के दौरान उनसे ज्यादा मुनाफे के नाम पर 22 लाख रुपए निवेश कराए गए। लेकिन, बाद में पता चला कि यह प्लेटफार्म फर्जी है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर 24 कैरेट गेम और जिन अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं, उनकी जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर बरेली में शादी में बाराती की मौत; दूल्हे का दोस्त गोली चलाकर भागा बरेली में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई के समय हर्ष फायरिंग में बाराती रिजवान की मौत हो गई। गोली दूल्हे के दोस्त ने चलाई। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार देर रात मझगवा ब्लॉक के शिवपुरी गांव की है। सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में अबरार की बेटी का निकाह समारोह चल रहा था। बारात बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के सिठौरा गांव से आई थी। रात करीब 9 बजे दुल्हन की विदाई हो रही थी। तभी दूल्हे के दोस्त ने तमंचे से फायरिंग करने की कोशिश की। शुरुआत में गोली नहीं चली। इस पर वह तमंचा को उलट-पलट करके देखने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिठौरा में रहने वाले बाराती रिजवान के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *