पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार टकराई, बाप-बेटे समेत 3 की मौत:26 जिले शिमला से ठंडे, 40 शहरों में घना कोहरा, 100 ट्रेनें लेट

यूपी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पारा तेजी से गिर रहा है। प्रदेश में नैनीताल (6°C)-शिमला (11°C) से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। यूपी के 26 जिले शिमला से ज्यादा ठंडे हैं। 24 घंटे के न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी 4.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। इटावा में पारा 6.4°C, शाहजहांपुर 6.5°C, कानपुर और बुलंदशहर में 7°C रिकॉर्ड किया गया। सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर सहित 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई है। ज्यादातर जगहों पर सड़कों पर सन्नाटा छाया है। लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और इटावा समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कानपुर-काशी समेत कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स भी तय समय से देरी से उड़ान भर रही हैं। कोहरे के चलते दो हादसे हुए हैं। इसमें 5 की जान चली गई है। 12 लोग घायल हुए हैं। बांदा में कड़ाके की ठंड की वजह से किसान और एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि सर्दी के कारण किसान को दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर और उन्नाव में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ-बरेली समेत कई शहरों में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। लोगों से बेवजह घर से न निकलने की अपील की गई है। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए अच्छा है, लेकिन आलू, दलहन और मटर को नुकसान हो रहा है। मौसम की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी। साथ ही कोहरा भी कम हो सकता है। लेकिन, रात की ठंड बढ़ेगी। फसलों के बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया- आपके शहर का मौसम कैसा है, कोहरे और ठंड की पल-पल की अपडेट के लिए स्क्रोल करिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *