नोएडा में पत्नी की हत्या कर पति ने जान दी:7 बार चाकू मारा, फिर उसी कमरे में फंदे पर लटका

ग्रेटर नोएडा में रविवार को किराए के घर में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बाद में गुस्से में पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी, जबकि पति फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों को सूचना दी गई। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सोसाइटी की है। तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… 13 साल पहले शादी हुई, कोई संतान नहीं थी
पड़ोसियों ने बताया कि दोनों की 13 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन थी। कल भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, पति ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर 5 से 7 बार वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने खुद के हाथ और शरीर पर भी चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ——————— ये खबर भी पढ़ेंः- कानपुर में युवक की हत्या कर न्यूड लाश फेंकी, ईंट से सिर कूंचा, 50 मीटर दूर बाइक और कपड़े पड़े थे कानपुर में सोमवार को सुबह-सुबह युवक की न्यूड लाश मिलने से हड़कंप मच गया। निराला नगर रेलवे ग्राउंड में लाश खून से लथपथ पड़ी थी। सिर ईंट से कूचा गया था। बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *