नितिन नबीन को बीजेपी अध्यक्ष देखना चाहते हैं योगी:डिप्टी CM केशव और पाठक भी राजी, यूपी के 120 सदस्यों ने सहमति पत्र साइन किए

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सहमति दे दी है। राष्ट्रीय परिषद के चुनाव में यूपी के 120 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की अहम भूमिका है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री तक राजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृत ईरानी, डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित 120 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने नितिन नबीन के नाम पर सहमति पत्र साइन किया है। अगर नबीन अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *