चेहरे पर घूंघट, हाथ में लट्‌ठ, निशाने पर रहे हुरियारे:20 क्विंटल गुलाल उड़ा, हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश; बरसाना में लट्‌ठमार होली

मथुरा के बरसाना में बुधवार को अनोखा नजारा दिखा। चेहरे पर घूंघट, हाथ में लट्‌ठ और उनके सामने हाथों में ढाल लिए नंदगांव के हुरियारे। इसे देखने के लिए देश-विदेश से 20 लाख लोग मथुरा पहुंचे। नंदगांव से आए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की राधा बनी सखियों ने जमकर लाठी बरसाईं। इस दौरान हुरियारे खुद को ढाल से बचाते रहे। हुरियारिनों का कहना है कि ये तो हमारा भाग्य है कि हमने लट्ठमार होली खेली। ऐसा लग रहा था कि हम श्रीजी के साथ आए हैं। भगवान कृष्ण के सखा हमारे साथ होली खेल रहे। होली खेलने के दौरान हुरियारों की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। वो कहते रहे- लट्‌ठ खाने में बहुत आनंद आता है। वहीं, लट्ठमार होली खेलने के दौरान रंगीली गली और कुंज गलियों में 20 क्विंटल गुलाल उड़ाया गया। हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई। इस दौरान बरसाना की गलियां भक्तों से भरी रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा। अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते रहे। होली के गीत गाते रहे। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसवालों के साथ महिलाओं ने लट्ठमार होली खेली। नंदगांव से आए हुरियारे भगवान कृष्ण स्वरूप ध्वजा श्रीजी मंदिर ले गए। यहां राधा रानी के चरण स्पर्श कराने के बाद रंगीली गली में होली गीतों पर हुरियारने और हुरियारिनों के बीच जमकर नृत्य हुआ। सुरक्षा के लिहाज से 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC और एंटी रोमियो टीम तैनात की गई। इससे पहले मंगलवार को राधारानी (लाड़लीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी। देखें 14 तस्वीरें लट्ठमार होली इसलिए खास बरसाने की लट्ठमार होली के अपडेट्स देखने लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *