आगरा में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर बाइक और उस सवार लोगों को 600 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पहिए के नीचे आने से शवों के चीथड़े उड़ गए, जो सड़क पर इधर-उधर बिखरे पड़े थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों की स्थिति इतनी भयावह है थी कि लोग देख नहीं पा रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने 600 मीटर तक सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़ों को बटोरा। पुलिस ने शवों को पोटली में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस दौरान लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ भी की। शुरुआत में पुलिस ने मृतकों के पति-पत्नी और बेटी होने का अंदाजा लगाया था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की। बताया कि मृतकों में मां-बेटी और भतीजा शामिल है। घटना थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नागर में हुई है। 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए विस्तार से….
कयेड़ी गांव का रहना वाला बबलू (26), अपनी मौसी अनीता (35) उनकी बेटी डॉली (10) के साथ बाइक से पिनाहट कस्बे में स्थित बैंक गया था। बैंक में उसने पैसे निकाले थे। इसके बाद पिनाहट से कुछ खरीददारी करनी थी। बैंक से तीनों बाइक से ही लौट रहे थे। रास्ते में थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नागर के पास गिट्टी भरे डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। अनीता के चार बच्चे थे, जिसमें से एक बेटी की मौत हो गई। तीन बच्चों में एक बेटा और दो बेटी घर पर हैं। मृतक अखिलेश बेलदारी और हलवाई का काम करता था। डंपर 600 मीटर घसीट ले गया बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- डंपर की स्पीड काफी तेज थी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर बाइक को अपने साथ लगभग 600 मीटर घसीटता हुआ ले गया। बाइक डंपर के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक एक पहिया भी निकल गया था। 4 महीने की गर्भवती थी महिला
बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों के चीथड़े 200 मीटर तक सड़क पर बिखरे पड़े थे। शव सड़क पर चिपक गए थे। महिला के शरीर के पूरी तरह से चीथड़े उड़ गए थे। बबलू और उसकी मौसेरी बहन डॉली का चेहरा सलामत, लेकिन महिला का चेहरा तक चकनाचूर हो गया था। बताया जा रहा है कि महिला 4 महीने की गर्भवती थी। डंपर ड्राइवर मौके से फरार
घटना के तुरंत बाद इलाके में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डंपर ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
हादसे को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई नोक झोंक
ग्रामीण नहीं माने जिस पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोक झोंक भी हो गई। किसी तरह परिवार और ग्रामीणों को समझाया गया। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया और उच्च अधिकारियों की मौके पर बुलाने की मांग की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, मगर वह देर शाम तक अपनी जिद पर अड़े हुए थे। ओवरलोड डंपर हादसे का कारण
क्षेत्रीय लोगों ने बताया- मनसुखपुरा क्षेत्र के राजस्थान बॉर्डर से उत्तर प्रदेश सीमा में आने वाले ओवरलोड गिट्टी के डंपर ट्रकों का दिन और रात रेला लगा रहता है। जिसके कारण लोगों की जान तक जा रही है। इन ओवरलोड ट्रकों से कस्बा पिनाहट में जाम लग जाता है, जिस कारण लोग परेशान रहते हैं। लगातार ओवरलोड ट्रक इस मार्ग पर दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं, जिन पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है। लोगों ने ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की गई है। —————– ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में ममता कुलकर्णी बोलीं- दाऊद आतंकी नहीं, VIDEO:मुंबई ब्लास्ट नहीं करवाया, मैं उससे कभी नहीं मिली एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर उन्होंने कहा, “उसने कोई बम ब्लास्ट नहीं किया, वह आतंकी नहीं है।” पढ़ें पूरी खबर…
