चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा

चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती, तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पिता ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रतापगढ़ के महिला थाने में केस दर्ज कराया है। दिव्या ओझा सदर तहसील में तैनात हैं। अनुपम मिश्रा की तैनाती पीडीडीयू नगर तहसील में है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अब पढ़िए पूरा मामला… पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
शुकुलपुर के दहिलामऊ के निशाकांत ओझा की बेटी दिव्या ओझा 2017 बैच में पीसीएस अधिकारी बनीं। दिव्या की शादी प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एडीए कॉलोनी के अनुपम मिश्रा के साथ तय हुई। वह 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। 19 अक्टूबर 2020 को सगाई और 1 दिसंबर 2020 को दोनों की शादी हुई। शादी के 6 साल बाद दिव्या के पिता निशाकांत ने 17 मार्च को अनुपम मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दिव्या ओझा के पिता ने आरोप लगाया- शादी के पहले दामाद अनुपम मिश्रा, उसके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा और बहनें पूजा पांडे और प्रीति पांडे ने मिलकर दहेज की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में 20 करोड़ रुपए तक की मांग की गई, जो बाद में घटाकर 1 करोड़ नकद, लग्जरी होटल में शादी और महंगी गाड़ी तक पहुंची। गला दबाकर मारने की कोशिश की
पिता ने बताया- सामाजिक दबाव में हमने सगाई से पहले 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा शादी तक करीब 28 लाख रुपए नकद, 40 लाख रुपए के गहने और 7 लाख रुपए का सामान दिया।
इसके बावजूद भी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे पति और सास ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। दावा किया कि घटना की मेडिकल रिपोर्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग सबूत के रूप में उनके पास हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई और ब्लैकमेल किया गया। तलाक की बात करने पर 20 साल तक तलाक न देने और करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। बेटी के गहने, कपड़े और बाकी सामान ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिसे बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं किया जा रहा। दोनों का नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर
दोनों एसडीएम का CUG नंबर कवरेज क्षेत्र के बाहर बता रहा है। 21 मार्च की दोपहर पीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा की मां श​शि मिश्र चंदौली के अलीनगर थाने पर कई वकीलों के साथ पहुंची थी। वह अपनी बहू तथा सदर एसडीएम दिव्या ओझा के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती थीं।
प्रतापगढ़ की महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है और जल्द चार्जशीट फाइल करने का प्रयास किया जाएगा। —————————– ये खबर भी पढ़ें… जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी
यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *