लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश, 47 में अलर्ट:कार पर गिरा पेड़, ड्राइवर बाल-बाल बचा; 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

यूपी में बारिश और आंधी का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार सुबह से लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, जौनपुर, अलीगढ़ समेत 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। सड़कों पर लोग रेनकोट और छाते लिए दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में कई जगह खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल डूब गई। लखनऊ में देर रात पेड़ कार पर गिर गया। ड्राइवर बाल-बाल बच गया, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौसम विभाग ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। आज 47 जिलों में बारिश और 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार की बात करें तो आगरा, मथुरा समेत 15 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। प्रदेश के औसत तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई। 5 दिन पहले 41 डिग्री तक पहुंचा पारा लुढ़ककर 37 डिग्री तक आ गया है। जालौन 37.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। आगरा में आंधी से एक मैरिज हॉल का गेट गिर गया, जिसमें एक ऑटो दब गया। हाथरस में 10 से ज्यादा पेड़ गिर गए। एक हफ्ते में आंधी-बिजली से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- कल से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा, लेकिन 11 अप्रैल से नया विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके बाद फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आएगी। मौसम की आज की तस्वीरें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की कल तस्वीरें भी देख लीजिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *