यूपी में पिछले तीन दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से गोरखपुर-देवरिया में बारिश हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। गुरुवार देर रात लखनऊ, सीतापुर और गोंडा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का यह अलर्ट सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक का है। आंधी-बारिश से पिछले 36 घंटों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। औसतन 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे लोगों को हीटवेव से राहत मिली है। प्रदेश के औसत तापमान में 10-12 डिग्री तक गिरावट आई है। दो दिन पहले 47.6 डिग्री के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा बांदा का तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंच गया है। गुरुवार की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर, आगरा और मथुरा में जमकर ओले गिरे। 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को जालौन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव अब खत्म हो गया है। 2 मई से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। इसका असर यूपी में भी दिखेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए- बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
