यूपी में मौसम फिर बिगड़ गया है। मेरठ और मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक आसमान में काले बादल छा गए। आंधी चली। दिन में अंधेरा छा गया। फिर बारिश होने लगी। लोगों को उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। आज 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में ओले और बिजली भी गिर सकती है। इस बीच पूर्वी यूपी में मौसम साफ है। पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही और तेज हवा ने बारिश का माहौल बनाया हुआ है। पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 42°C के करीब पहुंच गया। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 41.6°C रिकॉर्ड किया गया। लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी 20°C के पार रिकॉर्ड किया गया। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में आज और कल मौसम बिगड़ा रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की रफ्तार 50 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 14 मई से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यानी ज्यादातर शहरों का पारा 45 डिग्री के पार जाएगा। मौसम की तस्वीरें- इन 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाव ब्लॉग से गुजर जाइए-
