कानपुर-जालौन में बारिश, लखनऊ में बादल, तेज हवाएं:आज 37 जिलों में अलर्ट, आंधी-तूफान से 48 घंटे में 111 की मौत

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह कानपुर, हरदोई, बदायूं और जालौन में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखनऊ और बरेली में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 37 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। इधर, गर्मी भी असर दिखाने लगी है। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटे की बात करें तो आंधी, तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आज से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगेगा। इससे प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी पड़ेगी। 16 मई से बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में लू चलने और तपिश बढ़ने की संभावना है। मौसम की तस्वीरें देखिए- आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले-सरकार जनता के साथ खड़ी बारिश और आंधी से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। खासकर खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसी सब्जी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। सीएम योगी ने गुरुवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार किसानों और जनता के साथ खड़ी है। शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता समय पर पहुंचे। राहत कार्यों में अफसरों की किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इन जिलों में आज आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइब ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *