मेरठ में तेज बारिश, 42 जिलों में अलर्ट:80 की स्पीड से आंधी चलेगी, 15 दिन बाद आएगा मानसून; मुजफ्फरनगर में भी बारिश शुरू

यूपी में 10 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से मेरठ-मुजफ्फरनगर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। गुरुवार को भी 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 मार्च से लेकर अब तक बारिश सामान्य से अधिक हुई है। अनुमान है कि 18 से 20 जून तक यूपी में मानसून एंट्री करेगा। 22 जून तक यह लखनऊ पहुंच जाएगा। बुधवार की बात करें तो कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। 42 डिग्री तापमान के साथ बस्ती सबसे गर्म शहर रहा। काशी में गंगा नदी में रेत के टीले दिखने लगे हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिम भारत में कल (बुधवार) एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 5 जून तक यह पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गर्मी से राहत रहेगी। लू के आसार नहीं हैं। अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 2 तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *